फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

दुधवा में लगा सैलानियों का तांता, दो शिफ्टों में करा रहे भ्रमण

Mon, 18 Nov 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
jungal
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की शुरुआत होने के बाद अब रोजाना पार्क में सैलानियों की भीड़ लग रही है। हालत यह हो गई है कि दो शिफ्टों में सैलानियों को पार्क का भ्रमण कराया जा रहा है। रविवार को लखनऊ व दूसरे बड़े शहरों के लोगों के साथ ही स्थानीय सैलानी भी पहुंचे। दूसरे शहरों से आए सैलानियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देख खुशी का इजहार किया। साथ ही इंतजामों से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क का अलौकिक वातावरण तथा स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों को देखने के लिए देशी के साथ ही विदेशी सैलानियों का तांता प्रतिवर्ष लगा रहता है। इस बार भी 15 नवंबर को पार्क खुलने के बाद से सैलानियों का तांता लगा हुआ है, उन्होंने अलग-अलग जिप्सी में जाकर पार्क का भ्रमण किया। सभी सैलानी प्राइवेट व वन निगम की जिप्सियों पर सवार होकर जंगल में गए। दो शिफ्टों में सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। दो दिन से भारतीय सैलानियों से पार्क पटा हुआ है। हालांकि इस बार अब तक विदेशी सैलानियों की आमद पार्क में नहीं हुई है।
विज्ञापन

जंगल का रोमांच देखकर सैलानियों ने साझा किए अनुभव
लखनऊ से अपने परिवार के साथ घूमने आए जिया रिजवान ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में सात बजे उनका परिवार जंगल का भ्रमण करने गया था। बताया कि जंगल भ्रमण के बाद वहां के अलौकिक वातावरण को वह व उनका परिवार निहारते ही रहे। प्रदूषण रहित और वाहनों की शोरगुल से दूर उनको जंगल में सबसे सुखद आनंद मिला है। हालांकि बाघ न दिखने से मायूसी जरूर हाथ लगी, इसलिए एक बार और आएंगे। इनके अलावा कोलकाता, दिल्ली व स्थानीय सैलानियों का तांता भी पार्क में लगा रहा और उन्होंने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर पुलियों की हो गई मरम्मत, नहीं होगी सैलानियों को दिक्कत
पार्क के जंगल एरिया में कई जगहों पर पुलिया बनीं हुई हैं। अधिकतर जर्जर पुलियों की मरम्मत का कार्य पार्क प्रशासन ने पर्यटन सत्र से पहले ही पूरा कर लिया था और जो ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गईं थीं, वे भी अब तैयार हो गई हैं। दुधवा से सठियाना जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया भी अब पूरी तरह से दुरुस्त है।
अब शावकों के साथ दिख रही बाघिन भी
बाघों की पसंदीदा रहने वाली किशनपुर रेंज में बाघ दिखने के साथ ही अब सैलानियों को शावकों के साथ बाघिन भी आकर्षित कर रही है। कई सैलानियों को शावकों के साथ बाघिन के दीदार हो गए हैं। कहीं दो तो कहीं चार शावक बाघिन के साथ दिखने पर सैलानी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शायर मुनव्वर राना
भारत के मशहूर कवि व शायर मुनव्वर राना दुधवा नेशनल पार्क के भ्रमण के लिए यहां आए हैं। साहित्य अकेडमी अवार्ड फॉर उर्दू लिटरेचर 2014 के सम्मान से नवाजे जा चुके शायर अपने पूरे परिवार के साथ दुधवा पहुंचे हैं। हालांकि वह मीडिया से मुखातिब नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed