{"_id":"5daa06728ebc3e012f2821d2","slug":"jungal-lakhimpur-news-bly3807776136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया थाने में फिर घुसे दो मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया थाने में फिर घुसे दो मगरमच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। थाने में बृहस्पतिवार रात दो मगरमच्छ देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन एक तो तेजी से भागते हुए तालाब में चला गया वहीं दूसरे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया, जिसे बाद में शारदा नदी में छोड़ दिया गया। चार दिन में दूसरी बार थाने में मगरमच्छ को देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़े हैं।
पलिया थाने के सामने रेलवे की जमीन पर विशालकाय तालाब बना है। इसमें से मगरमच्छ आए दिन निकलते हैं। अभी बीते दिनों ही एक मगरमच्छ थाने में घुस गया था। बृहस्पतिवार रात भी दो मगरमच्छ थाने में घुस गए तो सिपाहियों में हड़कंप मच गया। सिपाहियों ने मगरमच्छों को भगाने का प्रयास किया तो वह दरोगाओं के बैठने के स्थान तक पहुंच गए। इससे पुलिसकर्मियों की चीख निकल गई। सूचना पर वन विभाग के दरोगा बिजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और मगरमच्छों को पकड़ने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद एक मगरमच्छ तो काबू में आ गया लेकिन दूसरा मगरमच्छ जिस रास्ते से आया था उसी रास्ते पर तेजी से सरपट दौड़ते हुए वापस तालाब में घुस गया। वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ को पकड़कर शारदा नदी में छोड़ा है।
चार दिन पहले भी थाने पर धावा बोल चुका है मगरमच्छ
बीते सोमवार को एक मगरमच्छ थाने गेट से अंदर घुस रहा था। उसे देखने पर वहां से सिपाहियों ने खदेड़ा तो वह गेट के बाहर स्थित शौचालय में घुस गया। वन विभाग की टीम ने उसे कड़ी मशक्कत कर उसे पकड़ने के बाद शारदा नदी में छोड़ दिया था।