फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

आबादी के पास पहुंचे नेपाल केउत्पाती हाथी

Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
jungal
बांकेगंज। पीलीभीत के हरीपुर रेंज से निकलकर नेपाली जंगली हाथियों का झुंड बुधवार को किशनपुर सेंक्चुरी से सटे चलतुआ गांव और बाबा फार्म की आबादी के पास पहुंच गए। यह झुंड आठ हाथी और उनके दो बच्चों का है। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पीलीभीत में छह हाथी लग्गा भग्गा के जंगल में शरण लिए हुए हैं। रात होते ही जंगल से सटे ढकिया गांव में ये हाथी पहले ही ग्रामीणों की फसलों के साथ झोंपड़ियां भी उजाड़ रहे हैं। वहीं मंगलवार को हाथियों का एक झुंड नेपाल के जंगल से निकलकर पीलीभीत जिले में पूरनपुर से सटे हरीपुर रेंज में पहुंच गया था। दुधवा नेशनल पार्क के प्रभारी उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हरीपुर रेंज के जंगल से निकलकर जंगली हाथियों का झुंड बुधवार सुबह भीरा रेंज की महराजनगर बीट जंगल में पहुंच गया। दोपहर बाद हाथियों की निगरानी कर रही वन कर्मियों की टीम को इनकी लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी की सुल्तानपुर बीट जंगल से सटे चलतुआ गांव और बाबा फार्म आबादी से चंद कदमों की दूरी पर मिली है। उन्होंने बताया कि हाथियों का झुंड किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से सटी उल्ल नदी के पास स्थित नाचनताल क्षेत्र में कुछ समय डेरा जमा सकता है, क्योंकि वहां उन्हें भोजन के लिए लंबी घास और तालाब में पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध है। उपनिदेशक डॉ. पटेल ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए दुधवा नेशनल पार्क के अलावा बफरजोन के वनाधिकारियों और वन कर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। बावजूद इसके चलतुआ, सुल्तानपुर, पिपरा, सेहरामऊ उत्तरी और तार कोठी क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्ला फांटा नेशनल पार्क से निकलकर आठ हाथी और उनके दो बच्चों का एक दल पीलीभीत जिले के हरीपुर रेंज पहुंच गया था। बुधवार की सुबह हाथियों का झुंड हरीपुर रेंज जंगल से निकलकर डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज की महराजनगर बीट जंगल में पहुंच गया है। हाथियों के इस झुंड की लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed