फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   June is scorching, temperature increased by 9 degrees in seven days

Lakhimpur Kheri News: तप रहा जून, सात दिन में बढ़ा नौ डिग्री तापमान

Mon, 09 Jun 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
June is scorching, temperature increased by 9 degrees in seven days
लखीमपुर खीरी। जून की शुरुआत होते ही हल्की बारिश व ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई, लेकिन पिछले सप्ताह से गर्मी फिर से अपना रौद्ररूप दिखा रही है। बीते सात दिन में अधिकतम पारा करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। गर्मी बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा बढ़ने से सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो लोग धूप से परेशान दिखे। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता लेकर व गमछा ओढ़कर निकले। साथ ही दिन में चली गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। बढ़ती गर्मी के कारण लोगों काे पंखा व कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर सड़कों पर आते-जाते लोग पानी से अपना गला तर करते भी नजर आए।
विज्ञापन


पिछले मंगलवार को आंधी-बारिश के चलते अधिकतम तापमान, जो 30 डिग्री तक था, वह एक सप्ताह में बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 26 डिग्री से तीन डिग्री बढ़कर 29 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को भी मौसम गर्म हो रहा है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार से हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सात दिनों में यह रहा तापमान


दिन अधिकतम न्यूनतम

3 जून : 30 26

4 जून : 34 27
5 जून : 35 26

6 जून : 37 28
7 जून : 38 28

8 जून : 39 29

9 जून : 39 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed