Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jume on the base like baby baby

बेबी को बेस पसंद है पर झूमे बच्चे

Sun, 20 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 20 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
- अजमानी पब्लिक के वार्षिकोत्सव में शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सीतापुर रोड स्थित अजमानी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में फिल्मी और भक्ति की धुनों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं मेलोडी गीत से मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी के डीआईजी यूपी बलोदी ने उरी सेक्टर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया। 
विद्यालय के प्रेसीडेंट हरबंस सिंह अजमानी, प्रबंध निदेशिका गुरजीत कौर अजमानी, समन्वयक जितेंद्र प्रताप सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल सीपी मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। सर्वप्रथम बच्चों ने गणेश स्तुति ‘जय गणेश देवा’ प्रस्तुत की, जिसके बाद स्वागत गीत से अभिनंदन किया। कक्षा दो के बच्चों ने ‘बेबी को बेस पसंद है’ गाने पर डांस किया और भजन ‘ऊँ विश्वानिदेव’ सुनकर वातावरण में शांति छा गई। प्लेग्रुप के विराट तिवारी समेत बच्चों ने नन्हें-नन्हें कदमों से ‘तूती बोले वेडिंग’ पर डांस कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंग्रेजी क्लब के छात्र एवं छात्राओं ने शिक्षा भी, संस्कार भी के द्वारा बुजुर्गों के सम्मान के लिए लिविंग विथ बीजी नाट्य का मंचन किया। अभी न जाओ छोड़ के साथ नए पुराने गीतों का संगम कर मेलोडी गीत प्रस्तुत किए गए। नर्सरी के बच्चों ने डांस के माध्यम से बताया कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। प्रधानाचार्य कर्नल सीपी मिश्रा ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं बच्चों के भविष्य निर्माण में अभिभावकों की भूमिका के बारे में अवगत कराया। पंजाब की संस्कृति भांगड़ा पर कक्षा चार के छात्रों ने डांस किया। छात्र अखिलेश ने गीत गाकर सीमा पर स्थित वीर जवानों की मां के साहस को याद कराया। सीमा पर वीर जवान जब जागते है तब हम चैन की नींद सोते हैं संदर्भ में जय हो कार्यक्रम में गीत के द्वारा बच्चे जोश एवं राष्ट्र भावना से ओतप्रोत दिखे। मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

केजी के बच्चों ने ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’ गीत पर डांस करके सभी को उत्साहित कर दिया। कक्षा पांच के बच्चों ने काला चश्मा पर डांस किया। डांडिया नृत्य प्रस्तुत करके गुजरात की संस्कृति का अच्छा प्रदर्शन किया। शिक्षक समेत अन्य कर्मचारियों एवं छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने बरस गए बदरा गीत पर लोक नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। को-आर्डिनेटर रेशू त्रिवेदी ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षक गण को धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन उप-प्रधानाध्यापक नमिता महेंद्रा और मंदाकिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed