फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Juhi and extended family, the value of the Inter Irm

इंटर में जूही और इरम ने बढ़ाया घरवालों का मान

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां। Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Juhi and extended family, the value of the Inter Irm
पर‌िण्‍ााम - फोटो : अमर उजाला
मध्यमवर्गीय परिवारों में बेटियों की कामयाबी से जश्न
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा जूही त्रिवेदी और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इरम फातिमा ने बेहतर अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया तो घरवालों की खुशी का ठिकाना न रहा। दोनों ही मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं जिनके लिए उच्च शिक्षा एक सपना है। फिलहाल दोनों के घरों में जश्न है।

जूही के पिता मनोज त्रिवेदी एक दुकान पर नौकरी करते हैं। यूं तो उनको घर चलाने में दिक्कतें नहीं हैं लेकिन फिर दुकान पर नौकरी कर बेटी को पढ़ाना एक हिम्मत भरा कदम है। जिसमें जूही ने उनकी हिम्मत को और बढ़ा दिया है। जूही ने पलिया के तीन इंटर कॉलेजों में में सर्वाधिक 84.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। बिटिया के इस बेहतर परिणाम से पिता तो खुश है हीं साथ ही मां सुचित्रा त्रिवेदी भी काफी खुश नजर आ रहीं हैं। बिटिया अब आगे की पढ़ाई कर इंजीनियरिंग का सपना संजोए है। मां और पिता भी उसके इस सपने को पूरा करने के संकल्प ले चुके हैं। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इरम फातिमा हैं जिनके पिता रिजवान इलेक्ट्रिक मिस्त्री हैं जो किसी दुकान पर काम नहीं करते बल्कि जहां काम मिल जाए वहां कर आते हैं। इसी से उनके घर का खर्च चलता है और ऐसे में बेटी पढ़ाई कराना हौसले की बात है और इस हौसले को बिटिया इरम ने और भी बढ़ा दिया है। इरम ने इंटर की परीक्षा में 79 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसकी इस कामयाबी से घरवालों को और भी बल मिला है और वह उसे आगे भी पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed