फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jipan president Bnshidhar Raj crown

जिपं अध्यक्ष बंशीधर राज की ताजपोशी

Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jipan president Bnshidhar Raj crown
शपथ ग्रहण के साथ गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बंशीधर राज की विधिवत ताजपोशी हो गई। जिला पंचायत गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम किंजल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीधर राज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष बंशीधर राज ने दो चरणों में सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, सभी विधायक और कई जिला स्तरीय अधिकारी इस एतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
विज्ञापन

समारोह में डीएम किंजल सिंह ने राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल, सीडीओ नितीश कुमार, विधायक उत्कर्ष वर्मा, सुनील कुमार भार्गव, विनय तिवारी, राम सरन, राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, पूर्व एमएलसी धीरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व अध्यक्ष शशांक यादव आदि की मंच पर मौजूदगी के बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीधर राज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद डीएम किंजल सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष कमल पाल ने उन्हें बुकें भेंट कर बधाई दी। जबकि सांसद समेत सभी विधायकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

पद की शपथ लेने के बाद अध्यक्ष बंशीधर राज ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। जिला पंचायत के अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा पंडाल सपा कार्यकर्ताओं और दर्शकों से खचाखच भरा रहा। शपथ ग्रहण होते ही बंशीधर राज को बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा जिला पंचायत के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के विकास के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि सदस्यों और अधिकारियों से तालमेल कर जिले को विकास की बुलंदियों तक ले जाएंगे। सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने उम्मीद जताई कि बंशीधर राज के नेतृत्व में जिले का सर्वांगीण विकास होगा। डीएम किंजल सिंह ने बंशीधर राज को बधाई देते हुए आशा जताई कि बंशीधर राज के निर्देशन में जिले के विकास को नए आयाम मिलेंगे। कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला महासचिव कय्यूम खां ने किया। सीडीओ नितीश कुमार ने समारोह में मौजूद अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
शपथ ग्रहण समारोह में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पपिल मनार, अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र, पूर्व अध्यक्ष बलस्टर सिंह चौहान, राज कुमार त्रिवेदी, जगदीश राज, दिव्या सिंह, जेडए उस्मानी, रवींद्र पाल सिंह, तृप्ति अवस्थी, बजरंग सिंघल, मोंटी पाल, अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र , रमेश अग्रवाल, अनिल शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव पिंकू, कामिल खान, गुड्डू यादव, फैसल खान, संदीप वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
समितियों के गठन पर की गई चर्चा
लखीमपुर खीरी।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत की पहली बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पिछली कार्यवाई की पुष्टि के बाद समितियों के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत सदस्यों से ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे। कई सदस्यों ने अपने प्रस्ताव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल विकास होना चाहिए। जिला पंचायत बिना किसी पूर्वाग्रह और भेदभाव के पूरे जिले का विकास कराएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही विकास का खाका तैयार कर उस पर अमल किया जाएगा। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र ने किया। बैठक में अधिकांश जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed