फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelry business is closed

बंद रहा सराफा कारोबार

Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 22 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अरविंद गिरि ने सराफा व्यवसाइयों को दिया आश्वासन
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों की चल रही हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रही। सराफा व्यापारियों ने धरने के दौरान तय किया कि एक्साइज ड्यूटी खत्म होने तक हड़ताल जारी रखेंगे, लेकिन 27 मार्च को होने वाली व्यापार बंदी को स्थगित करने का निर्णय लिया। बताया कि अधिकारियों से मिले सकारात्मक संदेशों के मद्देनजर प्रस्तावित बंदी स्थगित की गई है। इसके बावजूद सराफा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र मोहन, हर्ष सेठ, मनोज सहगल, आलोक रस्तोगी, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, हरिश्याम, सोने लाल रस्तोगी, राकेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, जगदीश पुरी, संतोष गुप्ता, जलालुद्दीन, अतिन गर्ग, मनीष गुप्ता, अंशल बरनवाल, पंकज अग्रवाल, रंगा रस्तोगी आदि मौजूद रहे। यहां बता दें कि बीच में एक दिन गफलत में यहां का सराफा कारोबार खुल गया था। 
गोला  गोकर्णनाथ। एक्साइज  ड्यूटी के विरोध में 22वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने हड़ताल जारी रखी। पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने धरना स्थल पर जाकर सराफा व्यवसाइयों की बात प्रधानमंत्री तक  पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने धरना स्थल पर विरोध करते हुए कहा कि जहां एक ओर पूरा देश होली की खुशियां मना रहा है वहीं एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर आ  गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक/भाजपा नेता अरविंद गिरि को  सराफा व्यवसाइयों ने एक्साइज ड्यूटी के लागू होने से व्यवसाय पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताया। इस पर अरविंद गिरि ने आश्वासन देते हुए कहा कि  भाजपा जिला इकाई, प्रदेश इकाई से संपर्क कर शीघ्र ही प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाई जाएगी। वह हर आंदोलन और सुख दुख में व्यापारियों के साथ हैं।
सराफा  कमेटी के अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि लगातार सराफा कारोबार के बंद  होने से सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है वहीं होली पर बंदी  के कारण ग्राहकों को भटकना पड़ा है। संचालन राममोहन सोनी ने किया। 

इस  मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, विश्वनाथ राजपूत, सुभाषचंद राजपूत,  दुर्गेश सोनी, श्याम राजपूत, दीपक राजपूत, दिलीप रस्तोगी, जीतू मराठा,  बालाजी मराठा, महेंद्र राजपूत, कृष्ण गोपाल राजपूत, संजीव राजपूत, शिवकुमार  सोनी, रविंद्र निरंकारी, मनोज गुप्ता, चंदन सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed