{"_id":"6a1877b47ad8a8f79b0aa70f","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-locker-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176234-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लॉकर तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लॉकर तोड़ लाखों के जेवर और नकदी चोरी
Thu, 28 May 2026 10:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव ओसरी (पिपरझला) में बेखौफ चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात व करीब 90 हजार की नकदी चोरी कर ली।
गांव ओसरी निवासी अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की रात चोर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ डाला और उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए सामान में एक सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने के टाप्स व कुंडल, चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की प्लेट, चांदी का नारियल व सुपाड़ी शामिल हैं। चोर बक्से की कुंडी तोड़कर करीब 90 हजार रुपये की नकदी और घर के बर्तन भी उठा ले गए। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। बक्सा व अलमारी टूटी देख उनके होश उड़ गए। संवाद