फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jesus is born for human salvation

मानव उद्धार के लिए जन्मे यीशु

Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो मैलानी।
ब्यूरो मैलानी। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jesus is born for human salvation
ईस्टर डे - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर डे पर हुई प्रार्थना सभा
विज्ञापन

ईस्टर डे पर प्रार्थना सभा के बाद पास्टर अजय रिचर्डसन ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव उद्धार के लिए संसार में जन्म लिया।
मैथोडिस्ट चर्च के विश्वासियों ने हर्षोल्लास के साथ ईस्टर डे मनाया। विनोद कुमार लायल के आवास पर प्रार्थना सभा की गई, दीन, दुखियों, पीड़तों, शोषितों, दुर्बलों, मानव उत्थान, देश, कौम और समाज की तरक्की की दुआएं मांगीं गईं। इस मौके पर पास्टर रिचर्डसन ने बताया कि विरोधियों ने उन्हें मृत्यु दंड देकर क्रूस यानी सूली पर चढ़ाया, जबकि वह पवित्र और निर्दोष थे। सूली पर चढ़ने के तीसरे दिन जीवित होकर उन्होंने पुन: दर्शन दिए और स्वयं के बलिदान के द्वारा मनुष्यों के पापों का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण, प्रेम, सहायता तथा मानव उद्धार के लिए इस संसार में जन्म लिया। यीशु ने लोगों को प्रेम, सच्चाई का पाठ पढ़ाया तथा एक-दूसरे के साथ मेल मिलाप, प्रेम, पड़ोसियों से अच्छा सुलूक करने का संदेश दिया। 

इस मौके पर आत्मिक गीत भी गाए गए। प्रार्थना सभा में हेरेल्ड लायल, विनोद कुमार लायल, वीके लायल, विनोद डेविड, सुषमा डेविड, विनय लायल, संदीप लायल, राजकुमारी लायल, आशु और रेआन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed