फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JCB roared from Naurangabad intersection to SDM residence

नौरंगाबाद चौराहे से एसडीएम आवास तक गरजी जेसीबी

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
JCB roared from Naurangabad intersection to SDM residence
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
अतिक्रमण अभियान के दौरान ईओ से भिड़ा गृह स्वामी
विज्ञापन

नाले नालियों को कब्जा मुक्त कराने की कवायद
24 घंटे की मोहलत देकर ईओ ने रोका अभियान
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने शहर के नाले-नालियों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को नौरंगाबाद चौराहे से शहपुरा कोठी तक अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कसी। मगर, विरोध होने पर ईओ ने 24 घंटे की मोहलत देकर अभियान बीच में ही रोक दिया। पालिका की जेसीबी को आता देखकर तमाम लोग स्वयं नालों पर से अतिक्रमण हटाने लगे।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ईओ आरआर अंबेष के नेतृत्व में नौरंगाबाद से शहपुरा कोठी चौराहा तक नालों को कब्जा मुक्त कराने की शुरूआत हुई। इस दौरान पालिका की जेसीबी नाले और नालियों पर काबिज पक्के अतिक्रमण पर गरजती रही। एसडीएम आवास के सामने एक मकान के सामने नालों पर पड़े पत्थरों को तोड़ने के दौरान गृह स्वामियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले नोटिस या फिर एनाउंस कराना चाहिए था, लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई सूचना नहीं दी। जेसीबी के प्रहार से सालों पुराने मकानों की नींव तक हिल जा रही है। ऐसे में यदि मकान क्षतिग्रस्त होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इस बात को लेकर करीब एक घंटे तक पालिका कर्मचारियों और मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद होता रहा। अंतत: ईओ ने 24 घंटे में नालों को कब्जा मुक्त करने की मोहलत देकर अभियान रोककर टीम को वापस पालिका भेज दिया।
विज्ञापन

ईओ करते रहे फोन, नहीं आई पुलिस
विवाद बढ़ने पर ईओ ने पुलिस को बुलाने के लिए कोतवाली कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने एसडीएम को मिलाया। मौके पर किसी के न आने पर पालिका प्रशासन को अभियान बीच में ही रोकना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले-नालियों को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया। जो निरंतर जारी रहेगा। मंगलवार को कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। इस पर उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय पर अतिक्रमण न हटने पर पालिका उसे स्वयं हटाएगी।
- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed