फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   JCB Grji poor, large encroachers spared

गरीबों पर गरजी जेसीबी, बड़े अतिक्रमणकारियों को बख्शा

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।  Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
JCB Grji poor, large encroachers spared
अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला
हटाई गईं सभी होर्डिंग, मची रही अफरातफरी
विज्ञापन

सिनेमा चौराहा से भीरा रोड तक प्रशासन की ओर से तमाम थानों और कोतवाली की फोर्स के साथ बिना किसी को सूचना दिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान पटरी के छोटे दुकानदारों की दुकानों पर जहां जेसीबी गजरी वहीं बड़े रसूखदार लोगों को बख्श दिया गया। इसके साथ ही चौराहे पर लगी सभी होर्डिंग्स को हटा दिया गया। 
गन्ना सीजन शुरू होते ही सिनेमा चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बिना किसी सूचना के एसडीएम शादाब असलम, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, पलिया कोतवाल पीके झा, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार, संपूर्णानगर एसओ धर्मेंद्र कुमार, एसआई राजेश कुमार, व्यास यादव सहित काफी पुलिस बल सिनेमा चैराहा पर पहुंच गया। वहां पहले से खड़ी जेसीबी मशीन को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। जिसपर जेसीबी मशीन ने छोटे पटरी के दुकानदारों की दुकानों को हटाने के साथ ही चौराहे पर लगी सभी होर्डिंग्स को धराशाई कर दिया। नगर पालिका के तमाम कर्मचारियों ने होर्डिंग्स को हटाने के साथ ही रोड किनारे पड़ने वाली दुकानों को भी हटाया।
विज्ञापन

--
ट्रांसपोर्टरों के आगे नहीं चल सका अभियान

प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान बड़े रसूखदार ट्रांसपोर्टरों के आगे नहीं चल सका। बेतरतीब खड़े ट्रकों और बसों से लगने वाले जाम के बाद भी ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों को नहीं हटवाया गया। जिससे छोटे पटरी दुकानदारों में खासा रोष दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापारी नेता से कोतवाल की हुई नोकझोंक

नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष अग्निहोत्री से कोतवाल पीके झा की तीखी नोकझोंक भी हुई। उपाध्यक्ष आशीष का कहना था कि गन्ना सीजन में चलने वाले ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के साथ ही जगह-जगह खड़े ट्रकों और बसों को हटाया जाए। जिसपर कोतवाल पीके झा ने ओवरलोड और ओवरहाइट वाहनों के लिए डीएम और एसपी को शिकायत करने की बात कही। साथ ही बिना सूचना के अतिक्रमण हटाओ अभियान की बात पर दोनों में खासी नोकझोंक भी हुई। 

--
जेसीबी से पलट दिया गया मुनव्वर के फल का ठेला

सिनेमा चौराहा पर फल का ठेला लगाने वाले मोहल्ला माहीगिरान निवासी मुनव्वर का ठेला भी जेसीबी से पलट दिया गया। जिससे उसको काफी नुकसान हुआ। वहीं चौराहे पर ही पंजाब चिकन कार्नर के नाम से दुकान चलाने वाले छबेग सिंह की दुकान को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed