फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jaykaron immersion with mother goddess statues

मां के जयकारों के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 22 Oct 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Oct 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Jaykaron immersion with mother goddess statues
नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने देवी के मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना करने के बाद कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। साथ ही नौ दिन के उपवास को समाप्त किया। इसके बाद मंदिरों और  सार्वजनिक पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का शोभायात्रा निकालकर शारदानगगर में विसर्जित किया। नवरात्र के अंतिम दिन भी सुबह मंदिरों में भारी भीड़ रही। लोगों ने देवी मां दर्शन पूजन किया। गुरुवार को भी कन्या भोज और भंडारों का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद मंदिरों और पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को फूलों से सजे वाहनों में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए मां के जयकारे लगा रहे रहे थे। महिलाएं भजन-कीर्तन कर रहीं थीं। संकटा देवी मंदिर, जयदेव संगीत विद्यालय, इमली चौराहा, और आनंद टाकीज रोड पर स्थापित देवी प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए अलग अलग शोभायात्राएं निकाली गई। विसर्जन के पहले देवी मां की भक्तिपूर्वक पूजा कर अगली नवरात्र में पुन: पधारने का आह्वान किया गया। इससे पहले कई जगह भी भंडारे आयोजित किए गए। द्वारिकापुुरी मोहल्ले में राजीव रतन खरे के सौजन्य से हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  
विज्ञापन

शारदा तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, हुआ मूर्ति विर्सजन
बिजुआ। विजयदशमी के मौके पर पवित्र शारदा नदी में मां दुर्गा और भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। रामनगर घाट पर करीब दर्जन भर से अधिक गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की मूर्ति का विसर्जन किया। इलाके के डुंडवा, नौगवां, गुलरिया समेत दर्जनों गांव से पहुंचे भक्तजनो नें आस्था के सैलाब में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। सैकड़ों की तादाद में लोग भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन में कन्या भोज के बाद हुआ मूर्ति विसर्जन
निघासन। क्षेत्र में नवरात्र के मौके पर स्थापित कन्या भोज के साथ मूर्ति विसर्जन का भी आयोजन किया गया। मां राज राजेश्वरी गुलरी पुरवा में भजन कीर्तन के साथ हवन आदि करने वालों की काफी भीड़ रही। गांव टापर पुरवा, भजन पुरवा स्थित नंदीश्वर बाबा आदि स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। गांव ढखेरवा नानकार में मूर्ति विसर्जन हुई। इस दौरान लोग ढोल नगाड़े के साथ नदी में जाकर मूर्ति प्रवाहित किया।
कन्याभोज के बाद शारदा ब्रांच नहर में मूर्ति विसर्जित
बांकेगंज। कस्बे में शारदीय नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर रात्रि जागरण और हवन पूजन के बाद गुरुवार सुबह कन्याभोज का आयोजन किया। बांकेश्वर महादेव राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में नौ दिनों तक चले 28वें दुर्गा पूजा समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। इस मौके पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धलु मां के जयकारों के साथ नृत्य करते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह मां की आरती उताकर मां दुर्गा से अगले बरस आने की कामना की। सजी धजी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर निकली मां की शोभायात्रा में शामिल महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही थी। मंदिर प्रांगण से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा कस्बे की सड़कों से होकर दोपहर खीरी ब्रांच नहर पहुंची। जहां पुरोहित कुसुम शास्त्री ने मां दुर्गा मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ शारदा नदी जल में मूर्ति विसर्जन किया।
उड़ाया अबीर, गुलाल, लगाए मां के जयकारे
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद नगर में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई है, मूर्तियों का विसर्जन अलीगंज रोड स्थित उल्ल नदी में किया गया है।
21अक्तूबर को नवम मां सिद्धिदात्री देवी का पूजन अर्चन कर भक्तों ने कन्या भोज के साथ व्रत का पारायण किया। नगर में सजाए गए मां के दरबारों में स्थापित मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मिल की पुरानी कॉलोनी में सजे मां वैष्णो दरबार की मां वैष्णो, सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और श्रीगणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा कॉलोनी से ट्रॉलियों पर निकाली गई। जिसमें ढोल नगाड़ों, बैंड की धुनों पर नाचती, गुलाल उड़ाती युवा टोली चल रही थी। उसके पीछे ट्रॉलियों पर श्रीकृष्ण राधा की मयूर झांकी, शिव पार्वती परिवार, बजरंगबली की आकर्षक झांकियां सजी थीं। जिसके पीछे महिलाएं माता के भजन और जयकारे लगाते चल रहीं थीं।
इस मौके पर अवधेश श्रीवास्तव दीपू, अरुण श्रीवास्तव, राजीव शुक्ल, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, अतुल पुरवार, सुनील वर्मा, सुनील शर्मा, राकेश अड़ाना, मनोज माथुर, कृष्णानंद अवस्थी, सुधीर अवस्थी, रामकुमार सिंह, धर्मेंद्र मिश्र आदि श्रद्धलु मौजूद रहे।
मिल क्लब में हुए मां दुर्गा पूजा समारोह में सजी मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन शोभायात्रा के साथ किया गया। ट्रॉली पर सजी विशालकाय मां दुर्गा की प्रतिमा के पीछे तमाम श्रद्धालु ढोल और बैंड की धुनों पर थिरकते और अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इस मौके पर गोपीचंद तिवारी, मनोज मिश्र, मनोज रावत, जीतेश मेहता, आजाद मेहता आदि मौजूद रहे। साथ ही नगर और क्षेत्र में सजाए गए दरबारों की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया है।

सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन
ममरी। शारदीय नवरात्र व्रत समापन के मौके पर देवी उपासकों ने घर घर हवन आहुतियां देकर माता सिद्धिदात्री का विधि विधान से पूजन किया और कन्याओं को भोज कराकर व्रत का समापन किया। महेशपुर के दक्षिण कठिना नदी के टीले पर स्थित माता पूर्णागिरि के मंदिर पर सामूहिक हवन विशाल मेले, कन्याभोज भंडारे का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इस अवसर पर कसबे के प्राथमिक विद्यालय, सेखबापुर, रोशननगर समेत कई स्थानों के दुर्गा मंदिरों पर देवी उपासकों ने विशाल दुर्गा जागरण कराया, जहां रात भर भक्ति की रसधार बहती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed