{"_id":"e6436fe554f5ac3ccaf97d284329acec","slug":"jati-dharm-ko-banaia-ja-raha-algaav-ka-hatiyaar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जाति,धर्म को बनाया जा रहा अलगाव का हथियार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जाति,धर्म को बनाया जा रहा अलगाव का हथियार’
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 03 Feb 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि देश की राजनीति इतिहास के सबसे संक्रमण के दौर से गुजर रही है। देश के सामाजिक ढांचे को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। जाति और धर्म को अलगाव का हथियार बनाया जा रहा है। देश का लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्था खतरे में है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मूकदर्शक नहीं बनी रह सकती। कांग्रेस देश के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ कर ऐसी ताकतों का सैद्धांतिक विरोध करेगी।
कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्र्ताओं की राय जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी, संगठन मंत्री सुरेश चंद्र वर्मा के साथ एक दिवसीय दौरे पर लखीमपुर आए थे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भटक चुकी राजनीति को मुख्यधारा में लाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। जो लोग किन्हीं कारणों से कांग्रेस से अलग हुए हैं, उन्हें फिर से कांग्रेस में लाने का प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि संगठन को किस तरह मजबूत और सक्रिय बनाया जाए इस बाबत रायशुमारी की जा रही है।
प्रेस वार्ता के पहले पूर्व मंत्री राम कृष्ण द्विवेदी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग वार्ता कर संगठन के बारे में उनकी राय जानी। संगठन को अधिक मजबूत और जनता के साथ सीधे जुड़ने के बारे में उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने कुछ निर्धारित बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। यहीं नहीं उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों शिक्षकों, अधिवक्ताओं, किसानों, महिलाओें, युवाओं और व्यापारियों की राय भी जानी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी, कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, प्रेम शंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री माया प्रसाद, सतीश अजमानी, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, अशोक सक्सेना, इरफान किदवई, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी, प्रह्लाद पटेल, दिलीप पासवान, कुसुम बरनवाल, सुजीता कुमारी, मोनिस नकवी और सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे।