फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Janmashtami today: Janmashtami will be held at 12 o'clock in the Mudiya Mahant temple

जन्माष्टमी आज : मुड़िया महंत मंदिर में रात 12 बजे होगा जन्मोत्सव

Sun, 29 Aug 2021 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami today: Janmashtami will be held at 12 o'clock in the Mudiya Mahant temple
मुड़िया महंत मंदिर से लेकर पुलिस लाइन में होती रहीं तैयारियां
विज्ञापन

बाल गोपाल का जन्मदिन मनाने के लिए महिलाओं ने खरीदारी
लखीमपुर खीरी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन सोमवार को जिले भर में श्रद्घा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार को श्रीराधाकृष्ण मंदिरों से लेकर घरों में दिन भर तैयारियां होती रहीं। बाजार पहुंचकर महिलाओं ने लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र और पूजन सामग्री खरीदी। इसको लेकर शाम तक बाजार में चहल-पहल रही। उधर, मुड़िया महंत मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विधि विधान से रात में मनाया जाएगा। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। भगवान श्रीकृष्ण की छठी चार सितंबर को विशाल भंडारे के साथ मनेगी।
जन्माष्टमी को लेकर बाजार पूरी तरह से धार्मिक सामग्री से सजा हुआ है। महिलाओं ने गोपाल का जन्मदिन मनाने के लिए उनकी पोशाक, मोरपंख, मुरली, झूला के साथ पूजन सामग्री खरीदी। इसको लेकर शाम तक बाजार में भक्तों की काफी चहल-पहल रही। उधर, मुड़िया महंत मंदिर में विधि विधान से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर के महंत संतोष दास ने बताया कि सोमवार को जन्माष्टमी उत्सव मंदिर में होगा। इस बार गृहस्थ एवं वैष्णव एक ही दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इसी के साथ कोतवाली सहित पुलिस लाइन के मंदिर में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन

चार सितंबर को मनाई जाएगी छठी
पुजारी पंकज कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को विधि विधान से रात में मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे होगा। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को विशाल भंडारे के साथ भगवान की छठी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जयंती योग में मनाई जाएगी जन्माष्टमी
श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ देवकली के आचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर अष्टमी तिथि का आगाज हो रहा है, जो 30 अगस्त की रात 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि मिलने से जन्माष्टमी व्रत सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त सोमवार रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में हुआ था। इस बार सोमवार को रोहणी नक्षत्र और हर्षण योग रहेगा। इस बार जन्माष्टमी के दिन अष्टमी व रोहिणी नक्षत्र एक साथ पड़ रहे हैं। इसे जयंती योग मानते हैं। इसलिए यह संयोग और बेहतर है। द्वापरयुग में जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तब भी जयंती योग पड़ा था।
गोला में भी सजे मंदिर
गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहा निकट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, बजाज चीनी मिल परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया गया है।
बजाज चीनी मिल फैक्टरी मैनेजर राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि झांकी नहीं सजेगी। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया जाएगा। श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और जन्म उत्सव पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। संवाद

बांकेगंज पुलिस चौकी पर पहली बार सजेगी झांकी
बांकेगंज। कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर इस बार पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा। चौकी इंचार्ज केके यादव ने बताया कि यहां शाम को भजन-कीर्तन होंगे। भगवान श्रीकृष्ण के पालने को खुशबूदार फूलों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूजन आरती के बाद प्रसाद की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed