फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jangal

हाथी के हमले में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
jangal
मंगल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनिया। जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग बाघ और हाथी से सुरक्षा का बंदोबस्त करे। अभी तक मंझरा पूरब जंगल के आसपास बाघ 11 लोगों को अपना निवाला बना चुका है। बृहस्पतिवार को जंगली हाथी ने 21 वर्षीय मंगत सिंह को पैरों से कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन

ग्राम निवासी गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह, कक्का सिंह, तारा सिंह बताते हैं कि जंगल किनारे तक खेत हैं। खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। हाथी गन्ने की फसल भी नष्ट करते हैं और इंसानों की जान भी ले रहे हैं। बचाव के लिए वन विभाग को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि किसानों की जान बच सके और वे खेती कर जीवन यापन कर सकें। शुक्रवार को एसडीएम श्रद्धा सिंह मृतक मंगत सिंह के घर पहुंचीं और परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार बताते हैं कि लोगों की सुरक्षा के लिए जंगल के बाहर तेज सर्च लाइट लगाई गई है। जंगल किनारे खाई खोदवा दी गई है। टीम यहां रोजाना निगरानी कर रही है। पीड़ित के परिवार को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed