{"_id":"64120184d8b20cea2903d214","slug":"jammed-the-bank-friend-by-accusing-him-of-embezzlement-of-lakhs-lakhimpur-news-c-4-1-94592-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैंकमित्र पर लाखों के गबन का आरोप लगाकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैंकमित्र पर लाखों के गबन का आरोप लगाकर लगाया जाम
Wed, 15 Mar 2023 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर के सुमेरनगर में ग्राहकों को समझाती पुलिस।
संपूर्णानगर। सुमेरनगर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बैंक मित्र के खिलाफ ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया।
ग्राहकों ने आरोप लगाया कि सुमेरनगर कालोनी चैराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र स्थित है, जिसपर एक बैंक मित्र काम करता था। बैंक मित्र ग्राहकों से रुपये लेकर अपने पास रख लेता था और फर्जी तरीके से पासबुक पर चढ़ा देता था। बीते 10 दिसंबर से उक्त बैंक मित्र घर से गायब है। ग्राहकों में सुरेश चंद्र पुत्र आसाराम के खाते से डेढ़ लाख, फिरोजा खातून के खाते से 78 हजार, सफुद्दीन के खाते से एक लाख 12 हजार 890 रुपये का गबन हुआ है।
इसी तरह से अन्य कई ग्राहकों के खातों के रुपये लेकर उक्त बैंक मित्र फरार हो गया। ग्र्राहकों ने सड़क पर जाम लगाकर पैसा वापस दिलवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त बैंक मित्र को जल्द से जल्द पकड़कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।