{"_id":"5a5f5ecb4f1c1ba3268b4df2","slug":"jam-creates-hurdle-for-commuters","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ यह जाम: स्कूल की प्रार्थना भी छुड़वा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ यह जाम: स्कूल की प्रार्थना भी छुड़वा दी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते ट्रैफिक से शहर में लोगों को आए दिन जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। विकराल होती इस समस्या से बड़े बूढ़े ही नहीं स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। उनकी कक्षाएं शुरू होने से पहले होने वाली प्रार्थना तक अक्सर छूट जा रही है। जाम में फंसकर धुंआ उगलने वाले वाले वाहनों से सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता है।
ऐसा ही वाकया बुधवार को कुछ बच्चों और उनके अभिभावकों के सामने आया। हुआ यूं कि सुबह करीब नौ बजे सीतापुर रोड पर गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास ट्रैफिक का लंबा जाम लग गया। इस जाम में स्कूल जा रहे बच्चे और उनके अभिभावक तो फंसे ही ऑफिस जाने वाले लोग भी परेशान हुए। जाम करीब आधे घंटे तक लगा रहा। घिसटते ट्रैफिक से होकर स्कूल पहुंचने वाले कुछ बच्चों की प्रार्थना तक छूट गई, वहीं देरी से स्कूल पहुंचने पर टीचर भी नाराज हुए। अभिभावक सुमित, संजय, मीरा, गुड्डू आदि ने बताया कि जाम की वजह से अक्सर ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।