{"_id":"57bf208a4f1c1ba74bd4f087","slug":"jai-kanhaiya-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":" नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
janmashtami
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खुशी से झूम उठे लोग, घर-घर बजी बधाइयां, घंटा घड़ियाल से गूंजे मंदिर
मंदिरों, घरों में कान्हा के स्वागत को सजी भव्य झांकियां
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूरा जिला खुशी से झूम उठा। रात 12 बजते ही पटाखों की आवाज के साथ भव्य आतिशबाजी हुई। मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंज उठे। नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की-हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के भजनों पर लोग थिरकने लगे। इससे पहले भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भी दिनभर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर लोग कई दिनों से व्यस्त थे। मंदिरों और घरों में लोग बड़ी ही श्रद्धा और लगन के साथ झांकियां सजाने में जुटे हुए थे। गुरुवार की रात 12 बजते ही लोगों ने श्रीकृष्ण जन्म होते ही आतिशबाजी की। इसी के साथ लड्डू गोपाल की मूर्तियों का दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करने के बाद उनका भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की आरती की और बधाई गीत गाए। इस बीच मंदिरों में शंख और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्ति से सराबोर रहा। भजन और भक्तिगीतों का सिलसिला शाम सात बजे से ही शुरू हो गया था। जो रात एक बजे के बाद तक जारी रहा। प्रसाद वितरण के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कृष्ण जन्मोत्सव के दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास भी रखा।
कृष्ण जन्मोत्सव समारोह विशेषकर रामनवमी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, पुलिस लाइंस स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के अलावा खीरी टाउन के पक्का तालाब स्थित श्री राघवेंद्र सरकार और गोपेश्वर महादेव मंदिर समेत विभिन्न प्रमुख मंदिरों में आयोजित किया गए। इन मंदिरों में भव्य सजीव और स्वचालित झांकियां सजाई गईं। भजन कीर्तन हुए और कृष्णजन्म के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर झांकियां रात आठ बजे से खोल दी गईं। जिन्हे देखने के लिए काफी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। खुटार, अलीगंज, लखीमपुर, मोहम्मदी, चीनी मिल के बजाज पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी, कालीचरनपुर, रेलवे क्रॉसिंग के पास कई स्थानों पर झांकियां सजाई गईं।
ममरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थाना हैदराबाद, ममरी, महेशपुर, रोशननगर, हरगोविंदपुर, सौखियां जमुनहां, मूड़ा विश्नू, घरथनियां आदि स्थानों पर श्रीराधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजायी गईं। तमाम लोगों ने उपवास रखकर अर्धरात्रि में श्रद्धापूर्वक भगवान कृष्ण का शंख, घड़ियाल बजाकर पूजन किया।
संसारपुर। कृष्ण भक्तों ने जन्माष्टमी के मौके पर सजीव झांकी निकाली। एक ट्रॉली पर छोटे-छोटे बच्चे श्रीराधा कृष्ण का स्वरूप बने बैठे थे। एक बालक सुदामा का रूप धरे था। भक्त रंग गुलाल उड़ाते हुए भजन गातेे चल रहे थे।
निघासन। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने गोशाला में हवन पूजन कर व्रत रखा। सिंगाही और निघासन थाने में मंदिरों को सजाया गया। रात में श्रीकृष्ण के भजन हुए। रात में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
बांकेगंज। राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पुरोहित कुसुम शास्त्री ने मंदिर में चांदी के पालने में विराजमान श्री ठाकुरजी को पवित्र गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से स्नान के बाद शृंगार किया। राधाकृष्ण और बांकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया।
जन्माष्टमी के दिन बाजार में रही रौनक
लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के दिन भी बाजार में खासी रौनक रही। गुरुवार को लड्डू गोपाल की मूर्तियों के साथ उनके परिधान, झूले और झांकी सजाने की सामग्री की खूब बिक्री हुई। इस बार बाजार में चांदी, तांबा, पीतल, प्लास्टर आफ पेरिस से लेकर मिट्टी की मूर्तियां उपलब्ध रहीं लोगों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मूर्तियां खरीदकर उनका पूजन किया। इसी तरह इस बार पीतल के झूलों के साथ लकड़ी और प्लास्टिक के रंगबिरंगे झूलों की बाजार में भरमार रही।
भोग और फलाहार सामग्री की खूब हुई बिक्री
लखीमपुर खीरी। जन्माष्टमी के दिन बाजार में कान्हा को भोग लगाने के लिए दूध, दही, मिठाई, फलों और मेवों की जमकर बिक्री हुई। इसी के साथ उपवास के दौरान फलाहार के लिए भी लोगों ने फल, खोए की मिठाई और मेवे की खरीदारी की। इसके चलते जन्माष्टमी के दिन भी बाजार में खासी भीड़ भाड़ दिखाई दी।