Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It takes two hours to reach two hundred meters

दो सौ मीटर पहुंचने में लग जाते हैं दो घंटे

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
It takes two hours to reach two hundred meters
यातायात व्यवस्थाः नाो इंट्री - फोटो : अमर उजाला
प्लान है, मगर अवैध वसूली बन रही रोड़ा
विज्ञापन

जाम के झाम से रोज जूझते हैं शहरवासी, अफसर बेखबर

शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर प्लान तो है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस अवैध वसूली के आगे इसे लागू कराने में फेल साबित हुई है। यही वजह है कि शहर में एक ही नहीं सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। शहर का ऐसा कोई मार्ग नहीं है, जिस पर जाम की समस्या से रूबरू न होना पड़े। वन वे नियमों का भी पालन नहीं हो रहा है। वहीं पाबंदी के बाद में बड़े वाहन दिन में भी नो इंट्री में आते-जाते रहते हैं। 
 
सीन एक: अस्पताल रोड
संकटादेवी चौराहा से लेकर राजकीय इंटर कॉलेज गेट तक आने वाली यह सड़क शहर की प्रमुख और अधिक व्यस्त सड़क है। कॉलेज से करीब दो सौ मीटर पर जिला अस्पताल है। जिला अस्पताल और कॉलेज के बीच एक पैथोलॉजी और टेंपों स्टेंड है। पैथोलॉजी और टेंपों स्टेंड के सामने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से यहां पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

 
सीन दो: प्रथम कांपलेक्स
अस्पताल रोड पर एसबीआई बैंक के पास बने कांपलेक्स से लेकर सदर चौराहा तक दुकानों के सामने दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं, जबकि यह मार्ग वन वे है। जिससे इस मार्ग पर संकटा देवी से लेकर अस्पताल चौराहे तक जाम ही जाम रहता है। मरीजों को लेकर अस्पताल आने वाली एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीन तीन: अस्पताल चौराहा
यह दृश्य अस्पताल चौराहा का है। इस मार्ग को भीड़भाड़ होने और अस्पताल होने के कारण ट्रैफिक प्लॉन के तहत वन वे रखा गया है। बाकायदा यहां पर पुलिस का बैरियर भी लगाया गया है। बैरियर पर होमगार्ड की तैनाती रहती है। इसके बाद भी नो इंट्री में चार पहिया वाहनों का आना-जाना रहता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को इससे कोई लेना देना नहीं रहता है, लोग जाम की समस्या से घंटों जूझते रहते हैं। 
 
सीन चार: हीरालाल धर्मशाला चौराहा
हीरालाल धर्मशाला चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है। यहां पर भी कोतवाली की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर नो इंट्री रहती है। खास बात तो यह है कि यहां पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहती है, लेकिन इसके बाद भी चार पहिया वाहन नो इंट्री में धड़ल्ले से दौड़ते नजर आते हैं, लेकिन चंद रुपये के लालच में ट्रैफिक पुलिस इससे कोई सरोकार नहीं रखते। 
 
इन स्थानों पर है नो इंट्री 
0 एलआरपी चौराहा से संकटा देवी
0 संकटा देवी से अस्पताल चौराहा
0 राजापुर मंडी गेट से गोविंद सिंह चौराहा
0 नौरंगाबाद से मेला मैदान तक 
 
यह सही है कि शहर में जाम की समस्या बड़ी समस्या है। नो इंट्री वाले रास्तों पर वाहनों को सख्ती से रोका जाएगा। प्लान बनाकर सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। 

- दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी
 
ओवरब्रिज पुल के पास जाम बन रहा हादसों की वजह
रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज शुरू होने से पहले टैक्सी स्टेंड है। यहां पर टेंपों भी मार्गों पर आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। जिससे दिन भर जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। बुधवार की सायं थाना फरधान क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी वेद प्रकाश वाजपेई की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। यहां पर प्रतिदिन जाम की वजह से ही सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। टैक्सी स्टेंड होने के कारण ट्रैफिक पुलिस की भी यहां आवाजाही रहती है, लेकिन सबकुछ देखने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस अपनी आंखें मूंद लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed