फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irrigation Minister says, if officer gets burnt in flood

सिंचाई मंत्री बोले बाढ़ में जनहानि हुई तो नपेंगे अफसर      

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister says, if officer gets burnt in flood
हवाई सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला
बैठक से गायब सीएमओ से स्पष्टीकरण कार्रवाई के निर्देश 
विज्ञापन

अक्तूबर तक अधिकारियों की छुट्टी पर लगाई रोक  
बाढ़-कटान प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं सहायता 

 जिले में बाढ़-कटान से हुए नुकसान का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहत कार्यों की समीक्षा में कहा है कि बाढ़-कटान प्रभावितों को तुरंत मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाढ़ में जनहानि हुई, तो संबंधित अधिकारी नपेंगे। बैठक से सीएमओ डॉ. जावेद अहमद के गायब होने पर सिंचाई मंत्री ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए डीएम को निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अक्तूबर तक किसी अधिकारी को अवकाश न देने के निर्देश दिए।  
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में समीक्षा के दौरान डीएम आकाश दीप ने बाढ़-कटान से हुए नुकसान का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि चार तहसीलें पलिया, निघासन, धौरहरा और लखीमपुर प्रभावित हैं। 40 बाढ़ चौकी और 20 बाढ़ केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभी तक 22 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें एक जनहानि के साथ ही 158 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 1643 हेक्टेअर भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की तैनाती के साथ ही 439 नावों और 63 गोताखोर चिन्हित किए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वीबी राम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाएं वितरित कराने की बात कही, जिस पर निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 12 और फूलबेहड़ ब्लॉक के पिपरा गूम के प्रधानों ने आपत्ति दर्ज कराई ओर गांवों में दवाएं वितरित न किए जाने की बात कही। राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि गांवों में राहत सामग्री वितरित करने के दौरान जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर जरूर बुलाया जाए, जिससे तालमेल बना रहे। प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा ने बाढ़ का प्रकोप समाप्त होने पर संबंधित अधिकारी मास्टर प्लान तैयार करें, जिससे बाढ़ का प्रभाव कम किया जा सके। बैठक में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, एसडीएम रामप्रकाश सहित जनप्रतिनिधि, प्रधान समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
इन गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण
विकास खंड                 गांव
ईसानगर           हुलासपुरवा, सुजानपुर 
निघासन            तिकुनियां सूरतनगर
पलिया, ब्रिज, शारदा बैराज और गिरिजा बैराज का भी सर्वेक्षण किया।
 
जिलाध्यक्ष और विधायक ने रखे सुझाव 
बाढ़ की विभीषिका से कैसे निपटा जाए, इस पर जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि जिले में एक ड्रेजर उपलब्ध कराया जाए, ताकि नदियों की धारा बदलने से पहले सिल्ट सफाई कर प्रवाह सामान्य किया जा सके। विधायक रामकुमार वर्मा, योगेश वर्मा और मंजू त्यागी ने भी क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान की मांग की और सिंचाई विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं में धांधली किए जाने की शिकायत भी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टीआर 20 मद से करें खर्च 
सिंचाई मंत्री ने कहा है कि बाढ़ के दौरान कोई नई परियोजना के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीएम टीआर 20 मद से खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed