फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irani burnt effigies of

स्मृति ईरानी का पुतला फूंका

Fri, 22 Jan 2016 05:52 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 22 Jan 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Irani burnt effigies of
 हैदराबाद विश्वविद्यालय से निष्कासित होने के बाद आत्महत्या करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के मुद्दे पर शुक्रवार को सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरा और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। साथ ही मांग की कि केंद्र सरकार स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। कार्यकर्ताओं ने दलित और अल्पसंख्यक छात्रों पर हो रहे हमलों को निंदनीय बताया।
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने कहा कि मोदी सरकार में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। समाजवादी पार्टी किसी वर्ग का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। महासचिव प्रवीन यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक छात्र की मौत का मामला नहीं है, छात्रों के हृदय पर आघात हुआ है। गंदी मानसिकता से भविष्य की एक सुनहरी संभावना को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। इस दौरान निर्भय शुक्ला, अमित तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, हर्षित सिंह, आमिर खां, अभय वर्मा, आदित्य शर्मा, अनुभव यादव, रसिक तिवारी, राजन तिवारी, उपेंद्र यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

--
‘उच्च शिक्षण संस्थानों में दलित छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार’
लखीमपुर खीरी। मूल निवासी संघ ने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दलित छात्रों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हैदराबाद यूनीवर्सिटी के शोध छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या प्रकरण इसका उदाहरण है। मूल निवासी संघ के उपाध्यक्ष रामकुमार योगी ने कहा है कि सीबीआई/ न्यायिक आयोग से जांच कराकर दोषी चांसलर और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विधिक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन देशव्यापी आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed