फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Investigator suspended in Tantrik's suicide ca

Lakhimpur Kheri News: तांत्रिक की आत्महत्या मामले में विवेचक निलंबित

Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Investigator suspended in Tantrik's suicide ca
फरधान। गांव फरधान निवासी तांत्रिक विनोद कुमार की आत्महत्या मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मृतक की पत्नी की तहरीर पर लिखा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, एसपी ने विवेचना कर रहे विवेचक साहबलाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

फरधान निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति विनोद कुमार पर 13 सितंबर को सुरेंद्र कुमार निवासी कचनार थाना मोहम्मदी ने धर्म परिवर्तन और बीस हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद समझौता करने के लिए पैसे मांगे। सुरेंद्र और डब्लू निवासी कचनार थाना मोहम्मदी, राजीव और सुखलेश निवासीगण दौलतपुर थाना शेरामऊ जिला पीलीभीत ने उनसे 49 हजार रुपये ले लिए और दो लाख रुपये और लाने को कहा। न लाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पति विनोद कुमार ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान सीएचसी फरधान में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डब्लू, सुरेंद्र, राजीव व सुखलेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांत्रिक पर दर्ज मुकदमे की विवेचना कर एसआई साहबलाल कर रहे थे। मौत के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी का तबादला कर दिया, जबकि विवेचक साहबलाल को विवेचना में लापरवाही करने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।


तांत्रिक पर दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग गई है। विवेचना में लापरवाही के चलते विवेचक को सस्पेंड कर दिया गया है। मृतक तांत्रिक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
संदीप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed