फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Introduce the new generation to Hindu culture and literature

नई पीढ़ी को हिंदू संस्कृति और साहित्य से परिचित कराएं

Fri, 17 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Introduce the new generation to Hindu culture and literature
हिंदू जागरण के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विहिप के प्रांत गो सेवा प्रमुख पूरन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि हिंदू समाज के लिए धर्मांतरण एक प्रमुख समस्या बन गई है। प्रांत गो सेवा प्रमुख ने कहा कि एक हिंदू को संकल्प लेकर अपने घर में एक एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। गोपाष्टमी और दीपावली दीपोत्सव प्रमुख त्योहार होने चाहिए।

प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने आनंद त्रिवेदी को गोला जिला अध्यक्ष, भूपेश साहनी और रामकुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, पलिया की बीना गुप्ता को संगठन की मातृ शक्ति शाखा का जिला संयोजक, सुरजन लाल वर्मा और बांके बिहारी दीक्षित को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी। पदाधिकारियों ने ओम उच्चारित करते हुए हिंदू जन जागरण का संकल्प लिया। संचालन जिला मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, नगर मंत्री हरिद्वार बाजपेई, जिला संगठन मंत्री अंकुर, कप्तान सिंह, अनुराग गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed