{"_id":"665a3c792904641e6c09acd4","slug":"intoxication-reduces-immunity-cmo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-121206-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करता है नशा : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करता है नशा : सीएमओ
विज्ञापन
पलिया सीएचसी में तंबाकू निषेध दिवस पर सेवन न करने की शपथ दिलाते अधीक्षक। संवाद
लखीमपुर खीरी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में हुई जागरूकता गोष्ठी में तंबाकू उत्पादों और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। डाॅक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को तंबाकू उत्पाद छोड़ने और जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने की। कार्यक्रम में सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। जागरूकता गोष्ठी ''बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना'' थीम पर मनाई गई। सीएमएस डाॅ. आरके कोली ने कहा कि विश्व में करीब एक करोड़ और भारत में करीब 14 से 15 लाख लोगों की प्रतिवर्ष मौत हो रही है। कई अन्य गंभीर बीमारियां हो रही हैं। कैंसर इनमें से एक है।
सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता ने बताया कि तंबाकू सहित अन्य सभी प्रकार के नशे से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम हो जाती है। कई बीमारियां भी हो जाती हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. आर्य देश दीपक ने गोष्ठी में मौजूद सभी लोगों को तंबाकू उत्पादों का प्रयोग न करने और जन जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
एसीएमओ डाॅ. एसपी मिश्रा, डाॅ. अखिलेश शुक्ला, डाॅ. शिखर बाजपेयी, डाॅ. मनोज शर्मा, डाॅ. कर्मवीर ने जागरूकता फैलाने के लिए ग्रामीण स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम को मेट्रन रजनी मसीह, विजय वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डाॅ. एसके मिश्रा, डाॅ. राकेश गुप्ता, डाॅ. रविन्द्र, डाॅ. अर्पित वर्मा आदि मौजूद रहे।
तंबाकू का सेवन न करने की दिलाई शपथ
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इसका सेवन न करने के लिए स्टाफ के साथ मरीजों को शपथ दिलाई गई। सीएचसी में अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह की अध्यक्षता में काउंसलर अंकित दीक्षित ने सभी को शपथ दिलाई। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है और होंठ फटने के साथ ही अन्य कई बीमारियां शरीर में पैदा होती हैं। इस दौरान डाॅ. अजीत सिंह, डाॅ. नितिन कुमार, डाॅ. रामकिशोर वर्मा, डाॅ. सुभाष राणा, डाॅ. आशुतोष श्रीवास्तव, सुधाकर वर्मा, संजीत सिंह, डाॅ. नसीम, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन काउंसलर अंकित दीक्षित ने किया। संवाद