फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Intermediaries in socialist pension break

समाजवादी पेंशन में बिचौलियों की सेंधमारी

Tue, 17 Feb 2015 06:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Feb 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को पेंशन दिलाने के नाम पर बिचौलिए/दलाल सक्रिय हो गए हैं, जो गांवों में लोगों को भ्रमित कर धन उगाही कर रहे हैं। मामला शासन स्तर पर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और एडीएम हरिकेश चौरसिया ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर अलर्ट किया है। साथ ही लाभार्थियों से ऐसे बिचौलियों की सूचना संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को देने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत जनपद में 76,615 लाभार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें अभी तक कई टुकड़ों में करीब 41 हजार लाभार्थियों को पेंशन देने का दावा किया जा रहा है। बताते चलें कि दिसंबर 2014 तक समस्त लाभार्थियों के खातों में पेंशन भेजने की लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। लिहाजा अभी भी 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को पेंशन की पहली किस्त का इंतजार है। शासन की इसी देरी का फायदा उठाते हुए बिचौलियों/दलालों ने लाभार्थियों को बहलाना शुरू कर दिया है और पेंशन दिलाने के नाम पर रुपये वसूल रहे हैं। जो लाभार्थी रुपये देने में आनाकानी करता है, तो उसका पेंशन सूची से नाम कटवाने का डर दिखाया जाता है। पांच सौ से दो हजार रुपये तक प्रति लाभार्थी वसूलने की शिकायत है। सबसे ज्यादा शिकायतें सदर ब्लाक लखीमपुर और निघासन की हैं, जिस पर शासन ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लाभार्थी इन नंबरों पर करें शिकायत
एडीएम-05872-277787, एसडीएम लखीमपुर-9454416567, एसडीएम मोहम्मदी-9454416568, एसडीएम गोला-9454416569, एसडीएम मितौली-9454416580, एसडीएम पलिया-9454416570, एसडीएम धौरहरा-9454416572, एसडीएम निघासन-9454416571, समाज कल्याण अधिकारी-9794879417
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि जिन पेंशनर्स के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है, उनके खातों में जल्द ही धनराशि पहुंचेगी। वे किसी दलाल/बिचौलिए के बहकावे में न आएं न ही धनराशि दें। यदि कोई धनराशि की मांग करता है, तो तत्काल इसकी सूचना दें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed