फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions to improve the fitness of school buses and other vehicles

स्कूली बसों और अन्य वाहनों की फिटनेस दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the fitness of school buses and other vehicles
एआरटीओ प्रशासन ने प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल-कॉलेज 16 अगस्त से खुल गए हैं। कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे। इससे पहले स्कूली बसों समेत अन्य वाहनों की फिटनेस को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने सभी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजा है।
पिछले वर्ष कोरोना काल 2020 से सभी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं, जिससे स्कूली वाहन भी खड़े-खड़े धूल खा रहे हैं। इससे ज्यादातर स्कूली वाहनों की फिटनेस सवालों के घेरे में है। विद्यार्थियों को घर से स्कूल तक लाने और उन्हें पुन: घर पहुंचाने के लिए विभिन्न स्कूलों के पास 796 वाहन हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि ज्यादा समय से वाहनों का संचालन न किए जाने के कारण यह संभव है कि इनमें कुछ तकनीकी खराबियां आ गईं हों। इसलिए उनकी पुन: मरम्मत कराते हुए उनका फिटनेस जांचना आवश्यक है। इसलिए स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित मानक की चेक लिस्ट सभी स्कूल/कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस के साथ भेजी है। एक सप्ताह के अंदर वाहनों को निरीक्षण के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की फिटनेस के संबंध में एआरटीओ कार्यालय के अवेयरनेस हाल में 24 अगस्त को अपरान्ह दो बजे बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया है। बिना फिटनेस के मानक पूरे किए किसी भी वाहन का संचालन नहीं किया जाएगा, जो भी नियमों को दरकिनार करेगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार, एआरटीओ, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed