फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions to expedite the selection of eligible households

पात्र परिवारों के चयन में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 30 Jan 2016 08:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 30 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the selection of eligible households
डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को चयनित कर अंतरिम सूची पब्लिक डोमेन पर प्रदर्शित कर दी गई है। साथ ही ब्लाकों को भी प्रदर्शन के लिए दो सेट में यह सूची उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी चयनित लाभार्थियों का सत्यापन करा लें। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ड्राफ्ट प्रारूप जारी किए जाएंगे। ड्राफ्ट प्रारूप पर स्थाई कार्ड जारी होने तक संबंधित उचित दर विक्रेता खाद्यान्न वितरण दर्ज करेगा। यदि प्रविष्टि या फोटो में कोई लिपिकीय त्रुटि पायी जाती है तो लाभार्थी उसकी छायाप्रति पर संशोधन करके संबंधित तहसील कार्यालय के आपूर्ति कार्यालय में आनलाइन संशोधन के लिए जमा करेगा। उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना खीरी जिले में एक मार्च 2016 से लागी की जानी है।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से हर पात्र लाभार्थी को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी हालत में छूटना नही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, सभी खंड विकास अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed