फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions to ban unauthorized movement in IG's Containment Zone

आईजी के कंटेन्मेंट जोन में अनाधिकृत आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश

Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ban unauthorized movement in IG's Containment Zone
काशीनगर में कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने शहर के मोहल्ला काशीनगर स्थित कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंटेन्मेंट जोन में अनाधिकृत आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि का भी निरीक्षण किया। सामाजिक दूरी बनाए रखने, आवश्यक वस्तुओं और मेडिकल सुविधाओं की निर्बाध आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए। आईजी ने पुलिसकर्मियों के वेलफेयर स्कीम के तहत पुलिस लाइन में सब्सिडियरी पुलिस कैंटीन का शुभारंभ किया। जहां पुलिसकर्मियों को मूल्य में छूट के साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। कोरोना संक्रमण एवं इसकी रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रभावी कार्यों आदि के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

मितौली। आईजी लक्ष्मी सिंह ने थाना मितौली का निरीक्षण किया। थाने की साफ सफाई व्यवस्था और एसओ अनिल कुमार सैनी द्वारा कराए गए नव निर्माण और साज सज्जा देखी। अपराध एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए। कॉविड-19 जैसी महामारी से बचने के लिए पुलिस की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही सूचीबद्ध अपराधियों पर कार्रवाई किए जाने और अवैध ढंग से अर्जित संपत्ति पर नजर रखने और थाने में आए शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी पूनम, सीओ शीतांशु कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed