फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instructions for action against Assistant Accountant and Junior Assistant

Lakhimpur Kheri News: सहायक लेखाकार व कनिष्ठ सहायक पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 16 Dec 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against Assistant Accountant and Junior Assistant
कर्मचारी दिवस पर कर्मचारियों की समस्साएं सुनते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत : ​विभाग
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर सोमवार को विकास भवन सभागार में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहली बार ग्रीवांस बैठक कर कर्मचारी दिवस मनाया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार के समक्ष वेतन, पदोन्नति, पेंशन, पीएफ एवं सर्विस बुक से संबंधित शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पंचायतीराज विभाग की 19 शिकायतें रही, जबकि नलकूप की तीन, बेसिक की दो, विद्युत और जिला विकास विभाग की एक-एक शिकायत आई। जिला पंचायत विभाग की अधिकांश शिकायतें सफाई कर्मियों के वेतन बाधित होने, वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) से संबंधित रहीं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सहायक लेखाकार भिखारी लाल राणा एवं सफाई कर्मचारी के पटल सहायक कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार शुक्ला ने कर्मचारियों की वेतन बहाली में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर सीडीओ ने दोनों कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं नलकूप चालकों ने बताया उनकी भर्ती वर्ष 1995 से पहले की, लेकिन वे लोग पुरानी पेंशन से वंचित है। चालकों ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की। सीडीओ ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज़ समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, पीडी सोमनाथ चौरसिया, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed