{"_id":"5858096e4f1c1b2864e3921f","slug":"installation-of-ssb-day-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय वाहिनी सेक्टर मुख्यालय पर हुई प्रतियोगिताएं
विजेताओं को डीआईजी ने दिए पुरस्कार
एसएसबी तृतीय वाहिनी के गढ़ी रोड स्थित सेक्टर मुख्यालय पर सोमवार को 53 वां स्थापना धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जवानों के बच्चों और उनके घर की महिलाओं के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं और विजेताओं को डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बल के सेक्टर मुख्यालय कैम्पस में 53 वें स्थापना दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि रहे बल के डीआईजी उपेंद्र्र प्रकाश बलोदी को सलामी देकर हुई। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में जवानों के बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को डीआईजी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने एसएसबी की स्थापना, कर्तव्यों और उसके क्रिया कलापों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों की हौसलाफजाई की। इस दौरान कमांडेंट मुकेश कुमार, एसके शर्मा सहित एसके सांरगी, एचके गुप्ता, डॉ.विशाल बरनवाल, दुष्यंत गौड़ मौजूद रहे।