{"_id":"65df1cdfaacbef42af0204ac","slug":"inspector-created-ruckus-beat-up-the-tea-seller-in-lakhimpur-kheri-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: चाय नहीं मिली तो भड़के दरोगा ने मचाया उत्पात, दुकानदार को पीटा, दूध से भरा भगोना फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चाय नहीं मिली तो भड़के दरोगा ने मचाया उत्पात, दुकानदार को पीटा, दूध से भरा भगोना फेंका
Wed, 28 Feb 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:19 PM IST
सार
दरोगा ने सुबह सुबह दो चाय का ऑर्डर दिया था। दूध गर्म होने की वजह दुकानदार को चाय भेजने में देरी हो गई। इस पर दरोगा भड़क गए और उसकी दुकान पर जाकर पिटाई कर दी। दूध से भरा भगोना भी फेंक दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने समय से चाय न मिलने पर दुकानदार को पीट दिया। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार को कई थप्पड़ मारे। ठेले पर रखा दूध से भरा भगोना भी फेंक दिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएसपी पूर्वी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
मामला 20 फरवरी की सुबह करीब सवा 10 बजे का बताया गया है। सदर कोतवाली के समीप राहुल नाम का युवक चाय की दुकान लगाता है। उसकी दुकान पर एक दरोगा ने दो चाय का ऑर्डर भेजा था। सुबह का समय होने के चलते दुकानदार दूध गर्म कर रहा था।
विज्ञापन
Bareilly: मंदिर में प्रेम विवाह करने वाली सोनम सिद्दीकी के मामले में नया मोड़, मुश्किल में पति और ससुरालवाले
विज्ञापन
राहुल ने बताया कि कोतवाली से एक होमगार्ड उसके पास आया था और चाय का आर्डर देकर चला गया था। उस वक्त दूध गर्म हो रहा है। इसलिए कुछ देर हो जाने की बात भी बताई थी। राहुल ने बताया कि चाय ले जाने में देरी होने से गुस्साए दरोगा ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दूध से भरे भगोने को भी गिरा दिया।
दुकानदार के मुताबिक भगोने में करीब 28 लीटर दूध था। पिटाई करने और दूध फेंकने का घटनाक्रम वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को निर्देश जारी किए हैं। आरोपी दरोगा का नाम रमाकांत तिवारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन