फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Insist on quality development officer

विकास कार्य की गुणवत्ता पर जोर दें अधिकारी 

Fri, 29 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला  ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला  ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 29 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Insist on quality development officer
बैठक - फोटो : अमर उजाला
योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला अच्छे स्थान पर
विज्ञापन

समय से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश 

राजस्व परिषद के सदस्य और जिले के नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों/योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने डीएम आकाशदीप की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला लखीमपुर खीरी विकास कार्यक्रमों एवं शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में अच्छे स्थान पर है। भविष्य में प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कार्य के क्रियान्वयन में गुणवत्ता को सर्वोपरि स्थान पर रखें। 
राजस्व परिषद के सदस्य ने लोहिया समग्र ग्राम की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को प्राथमिकता पर समग्र ग्रामों को संतृप्त करने के निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सीसी रोड, तालाबों का जीर्णोद्वार, स्वच्छ शौचालय, नि:शुल्क बोरिंग, मत्स्य पालन के लिए तालाब सुधार कार्यक्रम, पशु टीकाकरण कार्यक्रम, बीज प्रतिस्थापन, कौशल विकास मिशन आदि विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकांश जनसंख्या गांवों में निवास करती है, इसलिए प्रयास किया जाए कि किसान को उसकी उपज का अधिक से अधिक लाभ मिले। सदस्य ने राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने की नसीहत दी। बैठक में सीडीओ अमित बंसल, एडीएम एसपी सिंह, पीडी दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, शादाब असलम, लवकुमार, विनोद कुमार गुप्ता, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, डीएसओ राकेश कुमार तिवारी, बीएसए ओपी राय, डीआईओएस ओपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूलों का भ्रमण जरूर करें अधिकारी 
राजस्व परिषद के सदस्य ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने भम्रण के दौरान प्राथमिक विद्यालयों का जायजा लेते रहे तथा बच्चों को मिल रही शिक्षा के स्तर पर पैनी निगाह रखें। छात्र और शिक्षकों की उपस्थित तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में हैं बोरे 
एडीएम ने बताया कि जिले में 132 गेहूं क्रय केंद्र हैं और वहां बोरे पर्याप्त मात्रा मेें उपलब्ध हैं। समय समय पर तहसील स्तर पर भी इसकी समीक्षा की जाती है। कहा कि बोरे की कमी की शिकायत मिलने पर तुरंत बोरे पहुंचाए जा रहे हैं।

बारिश का पानी इकट्ठा करने पर जोर
राजस्व परिषद के सदस्य ने पानी के घटते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि तालाब को मानक के अनुरूप बनाया जाए, जिससे कि उसमें बारिश का पानी इकट्ठा हो सके।

महिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण
राजस्व परिषद के सदस्य चंद्र प्रकाश ने डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित बंसल सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिला महिला चिकित्सालय के दो मंजिला निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराये जाएं, उसमें समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता परिलक्षित होनी चाहिए। सभी कार्य मानक के अनुरूप कराएं जाए।

धरी रह गईं तैयारियां, ग्रामीणों में छाई मायूसी
लखीमपुर खीरी। राजस्व परिषद के सदस्य चंद्रप्रकाश के दौरे को लेकर कई गांवों में तैयारियां चल रही थीं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वित दिखाने के लिए अधिकारी पिछले तीन दिन पूरी मेहनत कर रहे थे। इस क्रम में कुंभी ब्लाक के लोहिया गांव बगहा और बेहजम ब्लाक के बनिका गांव में भी तैयारी चल रही थी, लेकिन सदस्य चंद्रप्रकाश इन गांवों में नहीं गए। जिससे ग्रामीणों को निराशा हुई।  
अजान। राजस्व परिषद के सदस्य के संभावित दौरे को लेकर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को गांव में डेरा डाल दिया था। दिन रात एक कर सड़कों की पेंटिंग कर निर्माण कार्य पूरे किए जा रहे थे। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता भी गांव पहुंचे। उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में गंदगी और जर्जर रास्तों को देखकर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जर्जर रास्तों को सुधारने के लिए बालू और तारकोल डालकर मरम्मत किया गया। गांव में तैनात सफाईकर्मी पूरे दिन कई लेबर लगाकर सफाई कार्य कराते रहे। गांव के विद्यालय में टूटी दीवारों पर पुट्टी लगाकर बंद पड़े शौचालयों की रंगाई पुताई करा दी गई। सीडीपीओ, विद्युत विभाग के अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव और ग्राम विकास अधिकारी सरदार सिंह राना, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीओ भूषण कुमार ने गांव पहुंचकर गांव में विकास कार्य कराया। लेकिन ऐन मौके पर राजस्व परिषद के सदस्य का दौरा निरस्त हो गया।

ओयल। ब्लाक बेहजम की लोहिया ग्रामसभा बनिका में राजस्व परिषद के सदस्य को दो बजे आना था, उनके दौरे के मद्देनजर डीडीओ अनिल सिंह, डीसी मनरेगा, डीएसओ, बीएसओ, डीआईओएस, समाज कल्याण अधिकारी समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी शाम पांच बजे तक राह देखते रहे। इस बीच उनका दौरा निरस्त होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed