{"_id":"6a53d3a6d57060313309e5e0","slug":"inquiry-center-opened-at-lakhimpur-depot-helpline-number-also-released-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179681-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो पर खुला पूछताछ केंद्र, हेल्पलाइन नंबर भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो पर खुला पूछताछ केंद्र, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
Sun, 12 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर डिपो परिसर में खोला गया नया पूछताछ केंद्र। संवाद
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों से संबंधित जानकारी देने वाला पूछताछ केंद्र फिर शुरू कर दिया गया है। केंद्र पर नियमित कर्मचारी की तैनाती भी की गई है।
डिपो के जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते पूछताछ केंद्र बंद हो गया था, जिससे यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा था। हालांकि, परिसर में मौजूद कर्मचारी उनकी मदद करते थे, लेकिन स्थायी पूछताछ केंद्र बंद होने से परेशानी बढ़ गई थी।
पूछताछ केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 7389301770, 9721776505 और 7275524401 पर पहले यात्री बसों की जानकारी ले सकते थे। पिछले महीने केंद्र और हेल्पलाइन सेवा बंद होने से दिक्कत बढ़ गई थी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 21 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारियों ने परिसर में अस्थायी पूछताछ केंद्र खोलकर एक कर्मचारी की तैनाती कर दी। अब यात्री इन्हीं नंबरों पर बसों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
लखीमपुर डिपो से बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, मेरठ और उत्तराखंड के लिए बसों का संचालन होता है।