फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   inpection

सीएचसी में रजिस्टर तो बॉ स्कूल में शौंचालय देख बिफरीं विशेष सचिव

Sun, 20 Oct 2019 09:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
inpection
पलियाकलां। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव एवं महिला कल्याण की नोडल अधिकारी डॉ. सारिका मोहन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मरुआ पश्चिम बा स्कूल का निरीक्षण किया। सीएचसी में महिला डॉक्टर के देर से आने की शिकायत मिली जिस पर अधीक्षक को नसीहत दी। रजिस्टर भी एक जगह न मिलने पर नाराजगी जताई। उधर, बा स्कूल में शौचालय में गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग की विशेष सचिव एवं महिला कल्याण की नोडल अधिकारी डॉ. सारिका मोहन सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने महिला वार्ड, महिला डॉक्टर के वार्ड के साथ ही भर्ती महिलाओं से जानकारी ली। कितनी डिलीवरी बीते महीने में हुई इसके बारे में पूछा। रजिस्टर भी देखे, रजिस्टर एक जगह न रखे होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। एक मरीज ने महिला डॉक्टर के देर से आने की बात कही जिसपर उन्होंने अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। बाकी सब ठीक मिलने के बाद उनका काफिला मरुआ पश्चिम स्थित बॉ स्कूल के लिए निकला। बा स्कूल में उन्होंने शौचालय, कक्षाओं, कमरों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई, कंप्यूटर न चलने पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। इस पर वार्डेन ने जल्द व्यवस्था सही करने की बात कही। नोडल अधिकारी ने बताया कि बा स्कूल में 87 बच्चे पंजीकृत हैं जिनके हिसाब से वहां शौंचालय कम हैं दो शौंचालय की और आवश्यकता है। बताया कि बाकी बाउंड्रीवाल बना हुआ है लेकिन शौचालय साफ नहीं था जिसपर निर्देश दिए गए है। नोडल अधिकारी के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, एसीएमओ डॉ अश्वनी, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण, डॉ अजीत सहित भारी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में पहुंची विशेष सचिव, कमियां मिलने पर लगाई फटकार
संपूर्णानगर। पलिया में निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी डॉ. सारिका मोहन विचित्रनगर गांव में लगे स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं। नोडल अधिकारी डॉ सारिका मोहन ने सबसे पहले स्वास्थ्य मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर को देखा। एएनएम ने महिला टीकाकरण की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के न पहुंचने पर डांटते हुए महिलाओं को बुलाने को कहा। स्कूल प्रांगण के शौचालयों की स्थिति देखकर नाराजगी जाहिर की। आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला व कुपोषित बच्चों को देखा, रजिस्टर चेक किए। जिसमें कई कमियां मिलीं। रजिस्टर में कुपोषित बच्चों के वजन को लेकर मिली खामियां पर कड़ी फटकार लगाई। सामुदायिक भवन में महिलाओं को संबोधित करते हुए उनसे सवाल जवाब भी किए। महिलाओं से शौचालय व आवास के बारे में भी पूछा। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने शौचालय के बारे में समीक्षा की। एसीएमओ डॉ. अश्विनी ने महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियों एवं टीकाकरण के बारे में जानकारियां दी। पलिया बीडीओ डॉ विनय कुमार ने महिलाओं को मनरेगा में कार्य के दौरान मिलने वाली मजदूरी के बारे में अवगत कराया। यहां एडीपीआरओ जेके गौड़, डीपीओ संजय निगम, कार्यक्रम प्रबंधक सुरजीत वर्मा, पलिया सीएससी के डॉक्टर वरुण, ग्राम प्रधान पति श्याम बहादुर, बीईओ ओंकार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed