{"_id":"6877e85a96f773ec8c035642","slug":"information-about-protection-from-snakebite-given-through-street-play-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-150792-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नुक्कड़ नाटक के जरिए दी सर्पदंश से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नुक्कड़ नाटक के जरिए दी सर्पदंश से बचाव की जानकारी
विज्ञापन
पलियाकलां। बारिश में सर्पदंश से बचाव के लिए वन विभाग व गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जानकारियां दीं। झाड़फूंक के चक्कर में न पड़कर सांप के डसने पर अस्पताल ले जाने के लिए जागरूक किया।
दुधवा मुख्यालय के गेट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यहां पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह व डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज ने बच्चों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। बच्चों ने सांप के डसने पर लोगों को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में बताया। साथ ही नाटक के जरिए बताया कि झाड़फूंक के चक्कर में न पड़कर केवल अस्पताल जाकर ही सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चों के अभिनय की सभी ने सराहना की। पलिया रेंजर ने बताया कि जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नाटक आयोजित किया गया। समय-समय पर लोगों को सर्पदंश के प्रति जागरूक करने का काम जारी रहेगा।