फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inflation- Congressmen took to the streets against corruption

महंगाई- भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 11 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Inflation- Congressmen took to the streets against corruption
भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर हाहाकार है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के बढ़ते मूल्यों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। देश का युवा बेरोजगार है। प्रदेश में किसानों का 12 हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। भाजपा के शासनकाल में किसानों, नौजवानों और व्यापारियों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
पैदल मार्च और प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, डॉ. रवि त्रिवेदी, मोनिस अली नक़वी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, रवि तिवारी, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी, शहीद बैग, कोमल सिंह, इरफान बैग, शुभम अग्निहोत्री, राजेश प्रधान, इम्तियाज अली खान, श्रीकांत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारे के सामने बेरोजगार पकौड़ा केंद्र बनाया गया
पलियाकलां। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंडी गेट से चैकी तिराहे तक भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे के सामने बेरोजगार पकौड़ा केंद्र बनाया गया। जहां बेरोजगार युवाओं ने पकौड़ा तल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां, महामंत्री रामू त्रिवेदी, अमर गुप्ता, आदिल खान, गुरनाम सिंह, राजन यादव, डीसी पांडेय, अनिल महाजन, रविंद्र सिंह, हंसराज आदि मौजूद रहे। संवाद
कांग्रेसियों ने महेवागंज बाजार में निकाला रूट मार्च
महेवागंज। पूर्व सांसद जफर अली नकवी और जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में मंगलवार को विधानसभा श्रीनगर में कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस मनाया।

तख्ती बैनर लेकर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और गन्ना भुगतान, महंगाई और कानून व्यवस्था के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाए। महेवागंज बाजार में पैदल रोड मार्च कर कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विधानसभा श्रीनगर में विधानसभा प्रभारी रवि तिवारी, जिला सचिव अलीबहादुर सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष अफसर अली, उपाध्यक्ष सहजेन्द्र दीक्षित, मोनिश नकवी, पीसीसी सदस्य हफीज खान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव वरूण चौधरी, राजेश कुमार,एजाज अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed