{"_id":"5a25909d4f1c1b9e678bfa30","slug":"indo-nepal-seal-seal-on-elections-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा सील
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा।
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी और नेपाल के एपीफ जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिसंबर को शाम पांच बजे खुलेगी सीमा
नेपाल में विधायक व सांसद के होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को शाम पांच बजे इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। इससे पहले बॉर्डर को सील करने को लेकर गदनियां एसएसबी मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक हुई थी।
बता दें कि नेपाल में विधायक व सांसद के होने वाले चुनाव को लेकर बीते दिनों एसएसबी के गदनियां मुख्यालय पर भारत व नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें सीमा को सील करने पर विचार हुआ था। रविवार को दोबारा स्थानीय अधिकारियों ने नेपाल के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बॉर्डर को 72 घंटे सील करने पर वार्ता की थी। इसी को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे से बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अब यह बॉर्डर सात दिसंबर की शाम पांच बजे खोला जाएगा। बॉर्डर बंद होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अब केवल जरूरतमंदों को ही आईडी दिखाकर जाने दिया जाएगा।