फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   indo nepal relation and border issues

नेपालियों की लगती है भीड़, रोजाना सीमा पार होते हैं नेपाली

Thu, 24 Sep 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
indo nepal relation and border issues
गौरीफंटा बार्डर पर भारत जाने के लिए लगी नेपालियों की भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। नेपाल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसको लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है। लेकिन भारत से जाने वाले भारतीयों को नेपाल में इंट्री नहीं दी जा रही है लेकिन नेपाल से आने वाले नेपालियों को भारत में घुसने दिया जा रहा है। इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही कैंटीन के सामने इतनी नेपालियों की भीड़ लगती है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना हजारों की संख्या में नेपाली भारत आ रहे हैं लेकिन भारतीय व्यक्ति की इंट्री नेपाल ने बैन कर रखी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। भारत के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल में भी कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए कई माह पूर्व नेपाल सीमा को बंद कर दिया गया था। तब से आवागमन बंद था। लेकिन इसके बाद नेपालियों के लिए सीमा को खोल दिया गया। रोजाना भारी संख्या में नेपालियों की भीड़ का तांता गौरीफंटा कैंटीन के सामने लगता है लेकिन प्रशासन की नजर इस पर नहीं पड़ती है। इसके अलावा भारत से जाने वाले भारतीयों की इंट्री पर अभी भी नेपाल ने बैंन लगा रखा है। कैंटीन के सामने भीड़ लगने से आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो नेपाली भारी संख्या में अपने देश की तरफ भाग रहे थे वही अब फिर भारत का रुख करने लगे हैं। इससे सीमा पर भी चहल-पहल बनी हुई है लेकिन नेपाली नागरिक भारत के महानगरों की ओर अपना रुख लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed