फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   indo nepal border carency

नेपाल बार्डरों से नकली भारतीय करेंसी पहुंच रही है भारत

Tue, 23 Jul 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
indo nepal border carency
पलियाकलां। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर पाकिस्तानी आतंकी बड़े पैमाने पर नकली करेंसी भारत भेजकर देश की अर्थव्यवस्था तहस-नहस करने के प्रयास में लगे हैं। नेपाल बॉर्डर पर हाल ही में दो संदिग्धों को चार लाख की नकली करेंसी के साथ पकड़ा गया, मगर उन्हें छोड़ दिया गया। यह नकली करेंसी गौरीफंटा बॉर्डर होते हुए नेपाल पहुंचाई गई।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद आतंकियों की नकली करेंसी पर लंबे समय तक विराम लग गया था। मगर, हाल ही में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर नकली करेंसी की आमद होने लगी है। नोटबंदी के बाद राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी व डायरेक्टेरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस की जांच में भी यह खुलासा किया गया है। हालांकि नकली नोटों की बरामदगी भी की जा रही है। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने भी आठ लाख रुपये सीमा के निकट बरामद किए हैं। इनमें 100, 500 और 2000 के नोटों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

दो दिन पहले नेपाल पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी के साथ दो भारतीय युवकों को पकड़ा था। गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल गए इन भारतीय युवकों से करीब 42 हजार रुपये के नकली नोट बरामद होने के बाद गौरीफंटा बॉर्डर की पुलिस, एसएसबी, कस्टम और इंटेलिजेंस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। संपूर्णानगर बॉर्डर पर पिछले साल बारह लाख की भारतीय नकली करेंसी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो दस दिन पहले साढ़े चार लाख रुपये भारतीय नकली करेंसी गौरीफंटा में कस्टम ने पकड़ी थी। अब तक उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, मगर आसपास इलाके में इसकी चर्चा है। नेपाल बॉर्डर पर नकली करेंसी की सप्लाई को लेकर कस्टम विभाग की लापरवाही को भी काफी हद तक जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed