फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indira Awas List Six to be submitted

इंदिरा आवास की सूची छह तक जमा की जाए

Thu, 03 Sep 2015 11:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रशासन जिले में वर्ष 2015-16 के चयनित इंदिरा आवास के लाभार्थियों की सूची फाइनल करने की कवायद में जुट गया है। सीडीओ ने छह सितंबर तक सभी खंड विकास अधिकारियों को समस्त लाभार्थियों की हार्ड कॉपी और सीडी डीआरडीए दफ्तर में उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया है। आठ सितंबर को आयोजित डीआरडीए के शाषी निकाय की बैठक में सूची का अनुमोदित कराया जाना है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों की बैठक में सीडीओ ने इंदिरा आवासों के लाभार्थियों की हार्ड कॉपी और सीडी हार हाल में छह सितंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने कहा कि पांच सितंबर को ग्राम सभाओं में आयोजित खुली बैठकों में चयनित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लाभार्थियों की जातिवार सूची की हार्ड कॉपी और सीडी संबंधित पटल सहायकों को उपलब्ध कराएं। जिन ग्राम पंचायतों में लक्ष्य के अनुरूप लाभार्थी उपलब्ध नहीं है उन ग्राम पंचायतों के लक्ष्य के सरेंडर और सरेंडर के सापेक्ष ग्राम सभावार मांग भी प्रेषित की जानी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed