फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indication of change in the order of admission in class one

Lakhimpur Kheri News: कक्षा एक में प्रवेश के आदेश में बदलाव के संकेत

Mon, 17 Jun 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Indication of change in the order of admission in class one
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह साल की उम्र तय है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस नियम में जल्द संशोधन होने वाला है। उम्र में तीन महीने की छूट दी जा सकती है। जुलाई में जिन बच्चों की उम्र छह साल पूरी होगी, उन्हें कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन सत्र की शुरुआत होते ही परिषदीय स्कूलों में बच्चों के प्रवेश शुरू हो गए। इस बार दस फीसदी नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लक्ष्य जिले में छह लाख की संख्या को पार करना है। नए आदेश ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी, वहीं अभिभावक परिषदीय को छोड़कर निजी स्कूलों में बच्चों का प्रवेश कराने लगे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन इस नियम में संशोधन कर सकता है। बच्चे के प्रवेश में करीब तीन महीने की छूट मिलने की संभावना है। हरी झंडी मिलने के बाद एक जुलाई को छह साल की उम्र पूरी करने वालों को भी दाखिला मिल सकता है। अभी तक एक अप्रैल को छह साल की उम्र पूरी करने वालों को ही दाखिला दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उठ रही नियम में संशोधन की मांग
पहले स्कूलों का नवीन सत्र जुलाई से शुरू होता था। ऐसे में छह साल की उम्र वाला नियम लागू किया था। अब अप्रैल महीने से नवीन सत्र शुरू हो जाता है। ऐसे में यह तीन महीने का फासला नामांकन घटा रहा है। नामांकन बढ़ाने जाने को लेकर शिक्षकों पर दबाव है। इस वजह से उम्र सीमा में छूट देने की मांग उठ रही थी। अधिकारियों का कहना है कि शासन से आने वाले नए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है।

----------------------------
नए आदेश के हिसाब से ही अभी तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यदि उम्र की सीमा में किसी तरह का कोई बदलाव होता है, या कोई नया शासनादेश आता है तो आदेश का पालन किया जाएगा।
प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed