{"_id":"61cb61cc98e376462e7f29a2","slug":"indian-sikh-organization-demands-dismissal-of-union-minister-of-state-for-home-lakhimpur-news-bly470697064","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सिख संगठन ने की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सिख संगठन ने की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग
विज्ञापन
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते भारतीय सिख संगठन के लोग।
प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला, डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय सिख संगठन ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने और धारा 120 बी के आरोपी होने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है।
भारतीय सिख संगठन के लोग हाथीपुर गुरुद्वारे एक जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एसआईटी जांच में यह साबित हो गया है कि सुनियोजित तरीके से किसानों की हत्या करने के इरादे से गाड़ी चढ़ाई गई। अदालत ने भी धारा बदलकर हत्या का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। संगठन ने मांग की कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
भाकपा माले ने भी की टेनी की बर्खास्तगी की मांग
लखीमपुर खीरी। भाकपा माले ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर तिकुनिया में हुए किसान नरसंहार के जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट से गठित एसआईटी की जांच में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की घटना में संलिप्तता पाई गई है। उनके पद पर बने रहने से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। उधर, पलिया में भी भाकपा माले के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के पास एकत्र होकर तहसील तक जुलूस निकाला। यहां राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। संवाद