फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " India will be the only young country's fundamental culture Join Biswguru '

‘युवा अपने देश की मौलिक संस्कृति से जुड़ें तभी भारत बनेगा विश्वगुरु’

Thu, 10 Dec 2015 10:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 10 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
" India will be the only young country's fundamental culture Join Biswguru '
शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि युवा देश की मौलिक संस्कृति से जुड़ें तभी देश एक बार फिर विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अफसोसजनक है कि आज का युवा लक्ष्यहीन जीवन जी रहा है। उन्हें अपने महापुरुषों के आदर्श को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी राजराजेश्वराश्रम शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम शंकर अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले नौजवानों के सामने देश को आजाद कराना लक्ष्य था। इसलिए देश में सरदार भगत सिंह, सरदार पटेल और महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रनायक हुए जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर देश को आजाद कराया। आजादी के बाद नौजवानों के सामने समाज परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण लक्ष्य होना चाहिए था वह नहीं हो सका। आज नौजवान आदर्शवाद को ढकोसला मानते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने राजनेता अच्छे उदाहरण पेश नहीं कर पा रहे हैं। आज के आदर्श तेलगी, हर्षद मेहता, नटवरलाल जैसे लोग हैं। इससे समाज भी वैसा ही बनता जा रहा है। बेहतर हो कि युवा देश के इतिहास को पढ़ें। अपने महापुरुषों के बारे में पढ़े, क्रांतिकारियों का इतिहास पढ़ें। देश की मौलिक संस्कृति को जानने की कोशिश करें, उससे जुड़ें  ताकि उनमें भी वही आदर्श जागृत हो और देश मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed