फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India-Nepal fuel deal brings relief to Dhangadhi

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल ईंधन समझौते से धनगढ़ी में राहत

Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal fuel deal brings relief to Dhangadhi
धनगढ़ी (नेपाल)। इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है, लेकिन नेपाल के धनगढ़ी क्षेत्र में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है। भारत और नेपाल के बीच ईंधन आपूर्ति समझौता जारी रहने से सप्लाई सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन

नेपाल में पेट्रोलियम आपूर्ति पूरी तरह भारत पर निर्भर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के बीच अगले तीन माह के लिए हुए समझौते के तहत भारत से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। इसी वजह से धनगढ़ी क्षेत्र में हालात सामान्य बने हुए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बंथरा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन डिपो से पेट्रोल और डीजल के टैंकर धनगढ़ी स्थित नेपाल ऑयल निगम डिपो पहुंच रहे हैं। वहीं गौरीफंटा मार्ग से कैलाली जिले के मालाखेती गैस डिपो तक घरेलू गैस की आपूर्ति भी जारी है। यहां से नेपाल के कई जिलों में वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बढ़ती वैश्विक कीमतों के असर से नेपाल ऑयल निगम ने 15 और 26 मार्च के अलावा अप्रैल में भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए हैं। वर्तमान में धनगढ़ी में पेट्रोल की कीमत 124.37 नेपाली रुपये प्रति लीटर बताई जा रही है, जबकि घरेलू गैस सिलिंडर का मूल्य करीब 1200 भारतीय रुपये है।

सरकार ने पेट्रोलियम खपत कम करने के उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में दो दिन अवकाश देने का निर्णय भी लिया है। वहीं कई स्थानों पर सिलिंडर में आधा गैस वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed