फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indefinite strike of contract workers started, health services affected

संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Wed, 01 Dec 2021 05:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of contract workers started, health services affected
सीएमओ को ज्ञापन देते संविदा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सीएमओ कार्यालय पर परिसर में चल रहा है आंदोलन, महिला अस्पताल में मरीजों को हुई परेशानी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू करने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। कोरोना टीकाकरण से लेकर कोविड सैंपलिंग कार्य प्रभावित रहा।
जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव के नेतृत्व में संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि सात सूत्री मांगों को लेकर पिछले कई साल में कई बार अधिकारियों के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले माह मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव हुआ। तब भी मांगें पूरी करने का आश्वासन ही मिला। मगर, दो माह बीतने के बाद भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। ऐसे में 25 नवंबर से फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। निरंतर जिम्मेदारों की अनदेखी से आहत संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। मगर, अन्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। देवेंद्र नाथ पांडे, विजय वर्मा, संतोष आनंद, सुष्मिता वर्मा, देव नंदन श्रीवास्तव, डीपीएम अनिल यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, वेद सोनी सहित समस्त बीपीएम, बीसीपीएम एवं बैम और एएनएम, आशा वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में मरीजों को हुई परेशानी
संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर महिला अस्पताल में दिखाई दिया। नियमित डॉक्टर के अवकाश पर होने और संविदा डॉक्टर के हड़ताल पर जाने से एक ही डॉक्टर ओपीडी में रहीं। ऐसे में महिलाएं अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में खड़ी रहीं।

ये हैं मांगे
1. विनियमितीकरण एवं समायोजन।
2. सृजित पदों का विभाग में सृजन करना।
3. वेतन पॉलिसी व विसंगति दूर करना।
4. सातवें वेतन आयोग का लाभ।
5. जॉब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर गैर जिला स्थानांतरण सुविधा।
6. आउटसोर्स नीति खत्म करना, बीमा पॉलिसी एवं आशा वर्करों को मानदेय समय पर मिलना।

विभागीय योजनाओं की दें जानकारी
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने धरने पर बैठे संविदा कर्मियों से वार्ता कर उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि धरना स्थल पर खाली न बैठकर साथ क्षेत्र से आए कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं और काम करने के तरीकों से अवगत कराएं।


गोला में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कुंभी पीएचसी प्रभारी डॉ. गणेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक कुंभी बीपीएम महिमा सिंह, बीसीपीएम योगेश कुमार, दिनेश रस्तोगी, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, रिचा गुप्ता, रजिया तबस्सुम, शुभम दीक्षित, राजेश कुमार, सीएचओ बसंत कुमार यादव, रवि प्रकाश, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, बबली वर्मा, शरनजीत कौर, सुरेश कुमार, सत्येंद्र प्रकाश, शिवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed