फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Increasing the state bird of the stork population in the district

जिले में बढ़ रही राज्य पक्षी सारस की आबादी

Tue, 15 Dec 2015 10:18 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 15 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Increasing the state bird of the stork population in the district
जिले भर में हुई शीतकालीन सारस गणना में इस बार 23 सारसों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जिले भर में 14 और 15 दिसंबर को हुई शीतकालीन गणना में कुल 245 सारस मिले हैं। इनमें दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 241 और उत्तर खीरी वन प्रभाग में मात्र चार सारस मिले हैं।
विज्ञापन

इससे पहले 25 और 26 जून को हुई ग्रीष्म कालीन गणना में यहां केवल 222 सारस मिले थे। इनमें दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 220 और उत्तर खीरी में मात्र दो सारस थे। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ नीरज कुमार का कहना है कि सारस संरक्षण के चल रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में सारसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

शीतकालीन सारस गणना पूरे प्रदेश में 14 और 15 दिसंबर को की गई है। जिले में घने कोहरे और मौसम खराब होने के बावजूद पिछली गणना की अपेक्षा 23 सारस ज्यादा मिलने से पक्षी विशेषज्ञ और वन विभाग काफी उत्साहित है। इस बार सबसे ज्यादा सारस मोहम्मदी रेंज में और सबसे कम भीरा रेंज में मिले हैं। उत्तर खीरी वन प्रभाग में सारसों की संख्या में अपेक्षानुसार बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। यहां पिछले कई साल से दो या चार सारस ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed