{"_id":"64d9223f5c28aab5ca0ab744","slug":"increasing-distance-of-people-from-health-fair-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3777-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य मेले से लोगों की बढ़ रही दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्य मेले से लोगों की बढ़ रही दूरी
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ केद्र गोटैयाबाग में मौजूद डाक्टर
लखीमपुर खीरी। लोगों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला नगरीय जिले के पांच नगरीय और 62 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होते हैं। हालांकि, डॉक्टर से लेकर स्टाफ का समय का पाबंद न होने की वजह से मरीजों का मेले से मोहभंग हो रहा है।
स्थित यह है कि मेले में गिनती के मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैया बाग में दोपहर दो बजे तक 58, नौरंगाबाद में करीब 40 और निर्मलनगर में करीब 60 लोगों का इलाज किया गया। मरीजों की कम होती संख्या के पीछे डॉक्टर से लेकर स्टाफ का समय पर अस्पताल न पहुंचना और समय से पहले ही गायब हो जाना बताया जा रहा है। हालांकि, जिम्मेदार इसकी वजह मौसम का खराब होना और सातों दिन अस्पताल खुलना बता रहे हैं।
आई फ्लू के मरीजों की भरमार
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मौसमी बुखार के साथ आई फ्लू के मरीज सबसे अधिक आ रहे हैं। मरीजों की संख्या कम होने के बाबत डॉक्टर का कहना है कि मौसम खराब होने और आई फ्लू की वजह से लोग घर से कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। मॉनिटरिंग के लिए औचक निरीक्षण भी किया जाता है, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य मेले का लाभ मिलता रहे।
-लालजी पासी नोडल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला