{"_id":"3ba02c95bbd9af8e217d93f2fdaa5524","slug":"increased-pollution-by-power-shortage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत ने बढ़ाया प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत ने बढ़ाया प्रदूषण
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 23 Apr 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिजली किल्लत के साथ प्रदूषण का संकट भी बढ़ रहा है। बिजली न रहने पर शहर में बड़ी संख्या में एक साथ जेनरेटर चलने पर न केवल वायु बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शहर में 1000 से अधिक ऐसे जेनरेटर हैं, जिनसे दुकानों और घरों को पावर सप्लाई की जाती है। इनके अलावा 8000 से अधिक लोगों ने अपने घरों और दुकानों में निजी सुविधा के लिए जेनरेटर लगा रखे हैं। इनसे होने वाले प्रदूषण से शहर का वायुमंडल जहरीला हो रहा है।
शहर में 10 घंटे की घोषित और चार से पांच घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। भीषण गर्मी से राहत के लिए लोगों ने अपने घरों और दुकानों में निजी जेनरेटर लगा रखे हैं। बहुत से लोगों ने तो बिजली किल्लत को अपने रोजगार का जरिया बना लिया है। कारोबारी कई-कई जेनरेटर लगाकर दुकानों और घरों में बिजली सप्लाई कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा शादी, विवाह आदि मांगलिक अवसरों और धार्मिक आयोजनों पर लोग बिजली पर भरोसा न कर जेनरेटर का सहारा लेते हैं।
सड़क किनारे रखे हैं अधिकतर जेनरेटर
निजी और किराए पर चलने पर चलने वाले 90 फीसदी जेनरेटर सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर रखे हुए हैं। एक साथ जेनरेटर चलने से इनसे इतना ज्यादा धुंआ निकलता है कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। इससे सड़क पर गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
धुंए से जहरीली हो रही शहर की फिजा
जेनरेटरों के धुंए से शहर की फिजा जहरीली हो रही है। इसके कारण लोग श्वांस संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे है। जहां जेनरेटर रखे होते हैं आस पास की दीवारें काली हो रही हैं। धुंए के अलावा जेनरेटरों से इतना शोर होता है कि सड़क पर चलते समय मोबाइल पर या आपस में बात करना तक मुश्किल हो जाता है।
जिले में है जेनरेटरों की यह स्थिति
किराए पर स्थाई रूप से चलने वाले जेनरेटर 1000
घरों और दुकानों में लगे निजी जनरेटर 8000
टेंट हाउसों पर जनरेटरों की संख्या करीब 1000
बैंकों और कार्यालयों में लगे डिजिटल जनरेटर 500
एसडीएम सदर एसपी सिंह ने बताया कि जेनरेटरों से होने वाले प्रदूषण के संबंध में यदि कोई संस्था या व्यक्ति अपनी आपत्ति पर दर्ज कराता है तो एसडीएम स्तर से संबंधित जनरेटर स्वामी को नोटिस जारी करने के बाद विधिक कार्रवाई की जाती है।