फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the race for smart village, Rewana Gram Panchayat of Mitouli block is at the fore.

खीरीः स्मार्ट विलेज की दौड़ में मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेवाना सबसे आगे

Sat, 02 Oct 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:52 PM IST
सार

  • ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों पर लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे
  • हाईमास्ट से रात में सड़कें दूधिया रोशनी से हो रहीं जगमग

विज्ञापन
In the race for smart village, Rewana Gram Panchayat of Mitouli block is at the fore.
स्मार्ट विलेज में बन रही कॉलोनी।

विस्तार

अन्य 14 ब्लॉकों में बदलाव के कारण मानकों के अनुसार पूरे नहीं हो सके हैं कार्य
विज्ञापन

एक सप्ताह में शेष कार्य पूरा होने की उम्मीद, सीएम या डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

लखीमपुर खीरी। जनपद के 15 ब्लॉकों में एक-एक ग्राम पंचायत को स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित किया जाना है, जिस कड़ी में मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेवाना सबसे आगे है। ग्राम पंचायत के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं, जिसका कंट्रोल रूम कम्यूनिटी हाल में बनाया गया है। वहीं हाईमास्ट लगाए जाने से रात में सड़कें दूधिया रोशनी से जगमग होने लगी हैं। एक सप्ताह में शेष कार्य भी पूरे हो जाएंगे, जिससे जनपद का पहला स्मार्ट विलेज के तौर पर ग्राम पंचायत रेवाना गौरवान्वित होगा।
मितौली क्षेत्र के कस्ता-सीतापुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत रेवाना का स्मार्ट विलेज के तौर पर करीब एक माह पहले चयन हुआ था, जिसके बाद बीडीओ चंदन देव पांडेय के नेतृत्व में ग्राम पंचायत को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए कामकाज शुरू हुआ था। वहीं अन्य 14 ब्लॉकों में चयनित स्मार्ट विलेज में निर्धारित पैरामीटर्स पर अभी तेजी देखने को नहीं मिली है। इससे स्मार्ट विलेज की दौड़ में ग्राम पंचायत रेवाना सबसे आगे जाती दिख रही है, जहां पर एक सप्ताह में शेष कार्य पूर्ण कराने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट विलेज के उद्घाटन की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारी बताते हैं कि स्मार्ट विलेज के उद्घाटन समारोह में सीएम या डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं, जिसके कारण अधिकारी दिन-रात एक करके सभी मानकों को पूर्ण कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट विलेज के लिए शासन ने कुल दस मानकों में कई बिंदुओं को शामिल किया हैै। इन मानकों के मुताबिक ग्राम पंचायत में कम से काम आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, लेकिन रेवाना में दोगुने 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सड़कों के किनारे स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं और दो हाई मास्ट लाइट भी लगाई गई हैं। गांव की सभी गलियां इंटरलॉकिंग हो गई हैं। इसके अलावा पार्क विकसित कर उसमें खेलकूद के उपकरण लगाए गए हैं और तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। गांव में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है और टीवी हाल बनाया गया है। सभी घरों में पाइप पेयजल सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राजेंद्र प्रसाद भार्गव टीम सहित स्मार्ट विलेज के शेष मानकों को पूर्ण कराने के लिए इसी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुल मानकों के सापेक्ष अधिकांश कार्य पूर्ण करा लिए गए हैं। शेष कार्यों को भी एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाएगा।
इसी गांव में पीएम आवास योजना के तहत आवासीय कॉलोनी बनाई गई है, जिसे कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत लंदनपुर ग्रंट में बनी आवासीय कॉलोनी के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

मितौली की ग्राम पंचायत रेवाना को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए एक माह से लगातार तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे अन्य ब्लॉकों के मुकाबले स्मार्ट विलेज की दौड़ में रेवाना सबसे आगे चल रहा है। एक सप्ताह में शेष कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है, जिसके बाद समारोहपूर्वक उद्घाटन किया जाएगा। - सौम्य शील सिंह, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed